{"_id":"64de7eaa3e91289fac01c634","slug":"mmmut-today-is-the-last-chance-for-admission-in-graduation-from-cuet-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-275691-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : सीयूईटी से स्नातक में प्रवेश का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : सीयूईटी से स्नातक में प्रवेश का आज अंतिम मौका
Fri, 18 Aug 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सीयूईटी के जरिए प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित है। बीबीए, बीफार्मा प्रथम वर्ष के साथ ही बीटेक और बीफार्मा लेटरल इंट्री के लिए करीब ढाई सौ सीटों पर प्रवेश होना है।
एमएमएमयूटी के प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने बताया कि सीयूईटी से स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि 18 अगस्त को समाप्त होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी जाएगी। बताया कि परास्नातक में करीब 500 सीटों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गेट और सीयूईटी के माध्यम से एमटेक में प्रवेश लिया जाएगा। इसी तरह एमबीए, एमसीए और एमएससी (गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान) में प्रवेश के लिए पहला चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में 19 अगस्त तक छात्रों को अपने सभी कागजात जमा करने हैं। इसके बाद 20 अगस्त को वेरीफिकेशन होगा। प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को 21 अगस्त तक अपना शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
...
बीटेक की बची सीटों पर प्रवेश 21 से
बीटेक में प्रवेश के लिए चुनिंदा सीटें ही बची हैं। रिक्त सीटों के लिए 21 अगस्त को चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र स्नातक और परास्नातक में प्रवेश सम्बंधी किसी भी जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन करें।