फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT to get re-evaluation done by NAAC next year

Gorakhpur: अगले वर्ष नैक से पुनर्मूल्यांकन कराएगा MMMUT, अब ए प्लस की तैयारी में विश्वविद्यालय

Tue, 02 Aug 2022 12:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Aug 2022 12:18 PM IST
सार

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की जो तैयारी थी, उसके मुताबिक कम से कम ए प्लस ग्रेड मिलने की उम्मीद दी। लेकिन, कुछ अंकों की कमी से ए ग्रेड मिला। अगले वर्ष नैक में पुनर्मूल्यांकन के लिए जाएंगे। इसके लिए टीमों को जिम्मेदारी दे दी गई है।

विज्ञापन
MMMUT to get re-evaluation done by NAAC next year
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडेशन काउंसिल (नैक) से ए ग्रेड हासिल करने के बाद अब अगले वर्ष पुनर्मूल्यांकन की योजना बनाई है। विश्वविद्यालय, इस बार नैक की ग्रेडिंग में कुछ ही नंबरों से ए प्लस ग्रेड पाने से वंचित रह गया है। मूल्यांकन की तैयारी में कुछ सुधार के बाद विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि पुनर्मूल्यांकन में उसे ए प्लस ग्रेड मिल जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, नैक किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान को मूल्यांकन के एक वर्ष बाद पुनर्मूल्यांकन कराने का अवसर देता है। विश्वविद्यालय इसी अवसर का लाभ उठाना चाहता है। विश्वविद्यालय को नैक ने मूल्यांकन के बाद 3.12 अंक दिये थे। अगर यह अंक 3.27 तक पहुंच जाता है तो विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग ए से बदलकर ए प्लस हो जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति ने पुनर्मूल्यांकन के लिए नैक के सभी सात मानकों पर खरा उतरने के लिए गठित कमेटी को फिर से सक्रिय कर दिया है। साथ ही कुछ कमियों की समीक्षा के बाद कुछ नए बिंदु पर भी काम करने का निर्देश दिया गया है। सभी कमेटियों में दो-दो छात्रों को शामिल किया जाएगा। ये छात्र बीटेक द्वितीय व तृतीय वर्ष और एमटेक के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की जो तैयारी थी, उसके मुताबिक कम से कम ए प्लस ग्रेड मिलने की उम्मीद दी। लेकिन, कुछ अंकों की कमी से ए ग्रेड मिला। अगले वर्ष नैक में पुनर्मूल्यांकन के लिए जाएंगे। इसके लिए टीमों को जिम्मेदारी दे दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed