फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmmut students anshika select in amezan 30 lakh yearly

एमएमएमयूटी की अंशिका चयन अमेजन में, मिलेगा 30 लाख सालाना पैकेज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
mmmut students anshika select in amezan 30 lakh yearly
एमएमएमयूटी की अंशिका चयन अमेजन में, मिलेगा 30 लाख सालाना पैकेज तीन और विद्यार्थियों को मिली नौकरी अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( एमएमएमयूटी) के चार विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है| ये सभी एमएमएमयूटी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में बी टेक चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत हैं| इनमें अंशिका गुप्ता का चयन दुनिया की जानीमानी ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न में हुआ है| कंपनी ने अंशिका को 30 लाख रुपये के आरम्भिक सालाना पैकेज पर नियुक्त किया है| अमेजन ने नियुक्ति के लिए सबसे पहले कई चरणों की ऑनलाइन कोडिंग दक्षता परीक्षा ली| इस चरण में सफल अभ्यर्थियों का एचआर इंटरव्यू, टेक्निकल इंटरव्यू सहित कई चरणों में साक्षात्कार हुआ| एमएमएमयूटी में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में हुए अब तक के प्लेसमेंट में किसी विद्यार्थी को मिला यह तीसरा सबसे बड़ा वेतन पैकेज है| इसके पहले, बी टेक कंप्यूटर साइंस के छात्रों शिवशंकर सिंह और शुभम श्रीवास्तव को क्रमशः 39 लाख रुपये (माइक्रोसॉफ्ट इंक) एवं 35 लाख रुपये (डी ई शॉ लिमिटेड) के सालाना पैकेज पर नियुक्ति मिली है| अंशिका सलेमपुर, देवरिया के मूल निवासी संजय गुप्ता की पुत्री हैं| प्रवीण, सुबोध और प्रियंका का भी चयन जिन अन्य तीन विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिली है उनमें प्रवीण ओझा, सुबोध राय, और प्रियंका मौर्या शामिल हैं| प्रवीण और सुबोध का चयन भारतीय मूल की टेक्नोलॉजी कंपनी ज़ीटा इंडिया में हुआ है| कंपनी ने दोनों को 14 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नियुक्त किया है| प्रियंका मौर्या का चयन बैंक ऑफ़ न्यू यॉर्क, मेलन में हुआ है| कंपनी ने प्रियंका को 8.5 लाख के सालाना पैकेज पर नियुक्त किया है| प्रियंका का चयन वैश्विक स्तर पर महिलाओं के लिए आयोजित कोडिंग प्रतियोगिता ‘हैकरअर्थ’ के माध्यम से हुआ है| प्रियंका वाराणसी के मूल निवासी राम प्रवेश सिंह और दुर्गा देवी की पुत्री हैं जबकि सुबोध गोरखपुर निवासी अनंत राय एवं ममता राय के पुत्र हैं| प्रवीण वाराणसी जनपद के मूल निवासी हैं| सभी चयनित छात्रों को कुलपति प्रो श्री निवास सिंह, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के प्रो वी के द्विवेदी, प्रो बृजेश कुमार, डॉ राजन मिश्र सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है|
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed