फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT student gets Rs 37 lakh package

एमएमएमयूटी के छात्र को मिला 37 लाख रुपये का पैकेज 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
MMMUT student gets Rs 37 lakh package
फोटो- एमएमएमयूटी के छात्र को मिला 37 लाख रुपये का पैकेज  गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि के छात्र कौशलेश शुक्ल का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी डी ई शॉ लिमिटेड में हुआ है। कौशलेश मौजूदा समय में एमएमएमयू टी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र है। डी ई शॉ लिमिटेड निवेश और टेक्नोलॉजी की दुनिया की जानीमानी कंपनी है। कंपनी ने कौशलेश को 37 लाख रुपये सालाना के आरंभिक पैकेज पर नियुक्त किया है। कौशलेश जौनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने इसका श्रेय माता शशि शुक्ला को दिया है। कौशलेश की मां शिक्षिका है। जबकि पिता कृष्ण शुक्ल का निधन हो चुका है। एमएमएमयूटी में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में हुए अब तक के प्लेसमेंट में किसी छात्र को मिला यह दूसरा सबसे बड़ा वेतन पैकेज है। इससे पूर्व कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक छात्र शिवशंकर सिंह को माइक्रोसॉफ्ट ने 39 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नियुक्ति दी थी। एमएमएमयूटी के एक अन्य छात्र शुभम श्रीवास्तव को भी दो माह पूर्व डी ई शॉ लिमिटेड में 35 लाख रुपये सालाना पर प्लेसमेंट मिली है। इसके अतिरिक्त, एमएमएमयूटी की छात्रा अंशिका गुप्ता का चयन अमेजन इंडिया में 30 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर हो चुका है। कौशलेश के चयन पर विवि के कुलपति, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षकों सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed