{"_id":"5ecbbb17c00200659f7f5afb","slug":"mmmut-student-anjali-and-rishabh-selected-at-iim-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी के इन दो छात्रों ने रचा इतिहास, देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान में मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी के इन दो छात्रों ने रचा इतिहास, देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान में मिला प्रवेश
Mon, 25 May 2020 06:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 May 2020 06:05 PM IST
सार
- कैट-2019 में हासिल किए थे अच्छे मार्क्स, अब जीडी व पीआई में भी अच्छा प्रदर्शन
विज्ञापन
अंजलि और ऋषभ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के दो विद्यार्थियों अंजलि मिश्रा और ऋषभ तिवारी को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर में दाखिला मिला है। अब विद्यार्थी पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट की पढ़ाई करेंगे। अंजलि और ऋषभ बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में केमिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ विठ्ठल एल. गोले ने बताया कि आईआईएम कोजीकोड ने सभी आईआईएम में प्रवेश के लिए नवंबर 2019 में कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का आयोजन किया था। इसमें ऋषभ ने 93.52 और अंजलि ने 91.69 परसेंटाइल मार्क्स हासिल किए थे।
विज्ञापन
अब ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) के अंतिम नतीजे भी आ गए हैं। इसके मुताबिक दोनों मेधावियों को आईआईएम इंदौर में दाखिला मिला है। आईआईएम शिलांग, रांची, उदयपुर, बोधगया, अमृतसर और विशाखापत्तनम से भी दाखिले की कॉल आई थी लेकिन विद्यार्थियों ने आईआईएम इंदौर को तरजीह दी।
विज्ञापन
अंजलि विश्वविद्यालय की छात्र क्रिया कलाप परिषद की सक्रिय सदस्य हैं। ऋषभ पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय न्यूयार्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् यूथ फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने के लिए बहुत से पुरस्कार मिले हैं। एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है।