फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmmut student AMS

किसानों को स्मार्ट बनाने के साथ आमदनी बढ़ाएगा ‘एएमएस’

Mon, 09 Nov 2020 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
mmmut student AMS
किसानों को स्मार्ट बनाने के साथ आमदनी बढ़ाएगा ‘एएमएस’
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के इलेक्ट्रानिक्स और कम्युनिकेशन विभाग के शोधार्थी अपनी तकनीक से किसानों को स्मार्ट बनाएंगे। इसके साथ ही उनकी आमदनी को भी बढ़ाएंगे। ये शोधार्थी एक ऐसा ‘एग्रीकल्चर मॉनिटरिंग सिस्टम’ बना रहे हैं, जो किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा का जरिया बनेगा। सोमवार को इसका पहला ट्रायल कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की मौजूदगी में खोराबार के रामलखना गांव में होने जा रहा है। जहां सेंसरयुक्त ड्रोन से खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा।
इस योजना के समन्वयक प्रो. एसके सोनी ने बताया कि सिस्टम में सेंसर, ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटिलेंस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस शोध का उद्देश्य गांव को स्मार्ट गांव बनाना है। साथ ही खेती को रोजगारपरक बनाकर युवाओं का गांव से पलायन रोकना है। इस सिस्टम को बनाने मेें कुल तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसका वहन केंद्र सरकार का इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कर रहा है।
विज्ञापन

किसानों को मोबाइल पर मिलेगी सटीक जानकारी
शोध टीम में शामिल प्रो. ब्रजेश कुमार ने बताया कि ‘एएमएस’ से मिलने की वाली जानकारी को किसानों से साझा करने के लिए एक एप भी तैयार किया जाएगा। एप से जुड़ने के बाद उनके खेत से जुड़ी जानकारी उन्हें समय-समय पर मिलती रहेगी। ‘एएमएस’ को एक साल में तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमएस से मिलेंगी ये सूचनाएं
- मिट्टी में नमी की स्थिति।
- मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश आदि तत्व की स्थिति।
- खेत में कौन सी उपज बेहतर होगी।
- कीटों और रोगों से बचाव की सलाह।
- फसल में कीटनाशक के छिड़काव का समय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed