फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT: Steps taken for forensic lab, team of experts reaches Ahmedabad

एमएमएमयूटी : फॉरेंसिक लैब के लिए बढ़ाए कदम, अहमदाबाद पहुंची विशेषज्ञों की टीम

Sat, 07 Feb 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
MMMUT: Steps taken for forensic lab, team of experts reaches Ahmedabad
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने फॉरेंसिक प्रयोगशाला की स्थापना की दिशा में ठोस कदम बढ़ा दिए हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम अहमदाबाद पहुंचकर देश के अग्रणी फॉरेंसिक एवं रक्षा संस्थानों की अधोसंरचना, तकनीकी क्षमताओं और कार्यप्रणालियों का गहन अध्ययन कर रही है। यह दौरा विश्वविद्यालय में प्रस्तावित फॉरेंसिक लैब को व्यवहारिक, उपयोगी और बहुआयामी स्वरूप देने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

अहमदाबाद प्रवास के दौरान टीम राष्ट्रीय विधि विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की अत्याधुनिक फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं, शोध सुविधाओं, प्रशिक्षण मॉडल और शैक्षणिक ढांचे का विस्तृत अवलोकन करेगी। विशेष रूप से यह समझने का प्रयास किया जा रहा है कि किस प्रकार फॉरेंसिक अवसंरचना शिक्षण, अनुसंधान और आपराधिक न्याय प्रणाली को प्रभावी सहयोग प्रदान करती है। साथ ही, वहां अपनाए गए तकनीकी मॉडल और संसाधन प्रबंधन को एमएमएमयूटी में लागू करने की संभावनाओं का आकलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्ययन दौरे के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का भ्रमण भी शामिल है, जहां साइबर फॉरेंसिक, सुरक्षा अध्ययन, रक्षा प्रौद्योगिकी और रणनीतिक अनुसंधान से जुड़ी उन्नत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी। इस दौरान भविष्य में संयुक्त शोध, प्रशिक्षण कार्यक्रम और तकनीकी परियोजनाओं के माध्यम से रक्षा क्षेत्र में योगदान की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व केमिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. वीएल गोले कर रहे हैं। उनके साथ डॉ. अभिजीत मिश्र एवं डॉ. वीके शर्मा शामिल हैं। टीम अपने अध्ययन के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्ययोजना और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। दरअसल, एनएफएसयू और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ एमएमएमयूटी का सहयोग समझौता पहले ही संपन्न हो चुका है, जिसे कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया था।



प्रस्तावित फॉरेंसिक लैब न केवल शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को नई दिशा देगी, बल्कि प्रदेश व देश की न्यायिक एवं रक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed