फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmmut got 183 taink in nfir ranking

एमएमएमयूटी को एनआईआरएफ की रैंकिंग में 183 वाँ स्थान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
mmmut got 183 taink in nfir ranking
एमएमएमयूटी को एनआईआरएफ की रैंकिंग में 183 वाँ स्थान पहली बार मिली रैंकिंग, कुलपति ने दी बधाई अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( एमएमएमयूटी ) को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष जारी की जाने वाली शैक्षिक संस्थानों की गुणवत्ता रैंकिंग ' एनआईआरएफ ' (नेशनल इंस्टी्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) में तकनीकी शिक्षण संस्थानों में देश में 183 वाँ स्थान हासिल हुआ है। यह उपलब्धि इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले वर्षों तक एमएमएमयूटी को एनआइआरएफ में कोई रैंक नहीं दी गई थी। इस साल देश के शीर्ष दो सौ संस्थानों में स्थान हासिल हुआ है। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो डी के द्विवेदी ने बताया कि एनआइआरएफ द्वारा विभिन्न मानकों जैसे कि छात्र छात्राओं की संख्या, छात्र शिक्षक अनुपात, संसाधनों की उपलब्धता एवम् सदुपयोग, शिक्षकों एवं शोध छात्रों द्वारा प्रकाशित किए जा रहे शोध की संख्या एवम् गुणवत्ता, पेटेंट, छात्रों की प्लेसमेंट, परीक्षा का स्तर, अन्य राज्यों/ राष्ट्रों के छात्रों, महिलाओं, और आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रतिनिधित्व आदि मानकों पर किसी भी संस्थान को परखा जाता है। इन मानकों में प्रदर्शन के आधार पर संस्थाओं को अंक प्रदान किए जाते हैं और सभी संस्थान को मिले अंकों के आधार पर रैंकिंग की जाती है। आईआईटी और एनआईटी को छोड़ दें, तो उत्तर प्रदेश के केवल सात तकनीकी संस्थानों ने शीर्ष दो सौ में जगह बनाई है, जिसमें एमएमएमयूटी भी एक है। जानकारी मिलते ही परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो श्रीनिवास सिंह ने पूरे विवि परिवार को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed