फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT Gorakhpur will make e-books available to students of Abhyudaya

अभ्युदय के अभ्यर्थियों को ई-बुक्स उपलब्ध कराएगा एमएमएमयूटी, विकसित हुई ‘ज्ञान सिंधु’

Wed, 03 Mar 2021 07:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Mar 2021 07:21 AM IST
विज्ञापन
MMMUT Gorakhpur will make e-books available to students of Abhyudaya
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थियों को एमएमएमयूटी (मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) निशुल्क ई-पुस्तकें उपलब्ध कराएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने डिजिटल लाइब्रेेरी ‘ज्ञान सिंधु’ तैयार करा ली है। लाइब्रेरी में एक लाख से ज्यादा पुस्तकों, जर्नल्स और शोधपत्रों को अपलोड किया जा चुका है। इसका लोकार्पण जल्द ही मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभार्थियों को ई-बुक्स की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय लाइब्रेरी की लॉगिन व पासवर्ड उपलब्ध कराएगा। मांग के अनुसार और पुस्तकों को भी विश्वविद्यालय अपलोड कराएगा। गणित, भौतिकी, और रसायन विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय स्तर की पुस्तकें विद्यार्थी ई-लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


वीडियो लेक्चर भी होगा उपलब्ध
विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन देवेंद्र मणि पांडेय के मुताबिक इस लाइब्रेरी के माध्यम से शिक्षकों के वीडियो लेक्चर भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसे वे जब चाहे सुन सकेंगे। ई-लाइब्रेरी की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी केंद्रीय लाइब्रेरी की ओर से लॉगिन और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का मिलेगा लिंक

प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी से भारत सरकार की नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का लिंक भी जोड़ा गया है। इस लिंक पर भी एक लाख से अधिक पुस्तकें और शोधपत्र उपलब्ध है। इसके अलावा शोधगंगा, अमेरिकन सोसाइटी आफ मेकेनिकल इंजीनियरिंग, अमेरिकन सोसाइटी आफ सिविल इंजीनियरिंग, स्प्रींगर, पर्सन, वैली, इब्स्को के ई-बुक्स और ई-जर्नल्स को पढ़ने और डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।

लाइब्रेरी में मौजूद पाठ्य सामग्री
किताबें : 1.20 लाख
ई-बुक्स : 15082
ई-जर्नल : 1956
प्रिंट जर्नल : 59

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि ‘ज्ञान सिंधु’ नाम से ई-लाइब्रेरी विकसित कर ली गई है। इसके माध्यम से अभ्युदय योजना के लाभार्थियों को भी ई-बुक्स उपलब्ध कराई जाएगी। लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed