फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT gorakhpur student selected in D. E. Shaw Limited for job

लॉकडाउन के दौर में भी MMMUT के इस छात्र को मिलेगा 35 लाख सालाना का पैकेज, जानें कहां हुआ चयन

Thu, 28 May 2020 04:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 May 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
MMMUT gorakhpur student selected in D. E. Shaw Limited for job
शुभम श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संकट के चलते इस आर्थिक मंदी के दौर में भी मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के छात्र शुभम श्रीवास्तव का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी डीई शॉ लिमिटेड में हुआ है। शुभम एमएमएमयूटी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में बी टेक चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत हैं।

विज्ञापन


डी ई शॉ लिमिटेड निवेश और टेक्नोलॉजी की दुनिया की जानी मानी बहुराष्ट्रीय कंपनी है। कंपनी ने शुभम को 35 लाख रुपये सालाना के आरंभिक पैकेज पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

 
इस नियुक्ति के लिए शुभम को कई चरणों से गुजरना पड़ा। कंपनी ने सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित छात्रों का एचआर इंटरव्यू, टेक्निकल इंटरव्यू सहित कई चरणों में साक्षात्कार संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी द्वारा दो दिन पूर्व अंतिम परिणाम घोषित किया गया जिसमें शुभम का नाम भी शामिल था। एमएमएमयूटी में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में हुए अब तक के प्लेसमेंट में किसी छात्र को मिला यह दूसरा सबसे बड़ा वेतन पैकेज है।

अक्टूबर 2019 में एमएमएमयूटी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के बी टेक छात्र शिवशंकर सिंह को माइक्रोसॉफ्ट ने 39 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नियुक्ति दी थी। शुभम प्रयागराज के निवासी हैं और उनके पिता रवींद्र कुमार श्रीवास्तव प्रयागराज के सीएमपी डिग्री कॉलेज में सेवारत हैं।

दो और छात्रों का चयन
एमएमएमयूटी के दो और छात्रों- उज्जवल श्रीवास्तव और मयंक प्रसाद का चयन फ्रांसिसी मूल की बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी कैपजेमिनी में हुआ है। उज्जवल एमएमएमयूटी में बी टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) के छात्र हैं जबकि मयंक बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) में अध्ययनरत हैं।

उज्जवल और मयंक को कैपजेमिनी ने 4 लाख के सालाना पैकेज पर नियुक्त किया है। उज्जवल पादरी बाजार, गोरखपुर निवासी विनोद कुमार श्रीवास्तव एवं श्रीमती प्रेम लता श्रीवास्तव के पुत्र हैं जबकि मयंक लखनऊ निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र हैं। सभी चयनित छात्रों को कुलपति प्रो श्री निवास सिंह, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के प्रो वी के द्विवेदी, प्रो बृजेश कुमार, डॉ राजन मिश्र सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed