{"_id":"64e31484895a2fa7100a8bf8","slug":"mmmut-counseling-begins-in-bba-b-pharma-chance-till-tomorrow-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी: बीबीए, बीफार्मा में काउंसिलिंग शुरू, कल तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी: बीबीए, बीफार्मा में काउंसिलिंग शुरू, कल तक मौका
Mon, 21 Aug 2023 01:08 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:08 PM IST
सार
प्रो. जायसवाल ने बताया कि (सीयूईटी पीजी) में एमबीए और और एमसीए की सीटें पहले ही चरण में भर गई हैं। एमटेक और एमएससी की रिक्त चुनिंदा सीटों के लिए अगले राउंड में सीट अलाटमेंट जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में (सीयूईटी यूजी) बीबीए, बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर के साथ ही बीटेक लेटरल इंट्री और बीफार्मा लेटरल इंट्री में प्रवेश के लिए सीटों का अलाटमेंट कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों को सीटें अलाट की गई हैं, उन्हें 22 अगस्त तक अपना कागजात अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी के प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने बताया कि प्रथम चरण में जिन्हें सीट अलाट की गई हैं उन्हें 24 अगस्त तक शुल्क जमा करना होगा। उसके बाद 27 अगस्त से दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि अपनी लाॅगिन से सीट अलाटमेंट की स्थिति से अवगत हो जाएं। ऑनलाइन कागजात अपलोड होने के बाद कोई कमी रहने पर उसे समय से दूर करा लें।
विज्ञापन
प्रो. जायसवाल ने बताया कि (सीयूईटी पीजी) में एमबीए और और एमसीए की सीटें पहले ही चरण में भर गई हैं। एमटेक और एमएससी की रिक्त चुनिंदा सीटों के लिए अगले राउंड में सीट अलाटमेंट जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कई घटनाएं आईं सामने: अपरिचित रोके या पांव छूए तो रहे सजग, हो सकते हैं लुटेरे
Trending Videos
बीटेक की 138 सीटों के लिए अलाटमेंट आज
बीटेक में प्रवेश के लिए रिक्त 138 सीटों का अलाटमेंट सोमवार को होगा। उसके बाद 23 अगस्त तक चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी कागजात ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इस दौरान 21 से 24 अगस्त तक वेरिफिकेशन का कार्य होगा। 21 से 25 अगस्त तक शुल्क जमा कर अपनी सीट कन्फर्म करानी होगी। उसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रह गईं तो 27 को सीट मैट्रिक्स निकाली जाएगी।
11 सितंबर तक निरस्त करा सकते हैं प्रवेश
एआईसीटीई के दिशा निर्देशों के अनुसार यदि किसी विद्यार्थी ने दाखिला ले लिया है, लेकिन वह अपना प्रवेश निरस्त कराना चाहता है तो उसे 11 सितंबर तक आवेदन करना होगा। उसके बाद यदि सीटें रिक्त हो जाती हैं तो 14 सितंबर को स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।