{"_id":"62edff21a9ad6557170646c9","slug":"mmmut-convocation-will-be-held-on-26-september-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MMMUT News: 26 सितंबर को होगा एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह, राजभवन से तिथि मिलने के बाद तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MMMUT News: 26 सितंबर को होगा एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह, राजभवन से तिथि मिलने के बाद तैयारियां तेज
Sat, 06 Aug 2022 11:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:11 AM IST
सार
एमएमएमयूटी में महीने के अंतिम शुक्रवार को नो व्हीकल-डे मनाया जाएगा। अगस्त के अंतिम शुक्रवार से ही नई व्यवस्था लागू होगी। इस दिन किसी भी बाहरी वाहन को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी भी परिसर में पेट्रोल या डीजल वाले वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) का दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को होगा। इस पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की भी मुहर लग गई है। जल्द ही मुख्य अतिथि का नाम तय होगा।
दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. सुनील श्रीवास्तव की अगुवाई में कमेटी गठित कर दी है। यही कमेटी समारोह से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देगी। 24 उप समितियां गठित की गई हैं।
मुख्य अतिथि के लिए तीन नामों का पैनल कुलाधिपति व राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। इसमें से एक नाम मुख्य अतिथि के लिए तय होगा। डिग्री तैयार करके उसे डिजि-लॉकर पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब सभी विद्यार्थियों को घर बैठे ही डिग्री मिल सकेगी।
विज्ञापन
महीने के अंतिम शुक्रवार को नो व्हीकल-डे
एमएमएमयूटी में महीने के अंतिम शुक्रवार को नो व्हीकल-डे मनाया जाएगा। अगस्त के अंतिम शुक्रवार से ही नई व्यवस्था लागू होगी। इस दिन किसी भी बाहरी वाहन को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी भी परिसर में पेट्रोल या डीजल वाले वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।