{"_id":"5ed34a468ebc3ee532420dfd","slug":"mmmut-can-apply-online-for-admission-from-15-june-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी: 15 जून तक कर सकते हैं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें कब तक बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी: 15 जून तक कर सकते हैं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें कब तक बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र
Sun, 31 May 2020 11:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 May 2020 11:41 AM IST
सार
- विश्वविद्यालय ने पूर्व घोषित परीक्षा शहरों में दो नए शहर देवरिया तथा कुशीनगर को भी कर लिया है शामिल
- 30 जून तक बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के सत्र 2020-21 में विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 15 जून की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमएमएमयूटी के प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पूर्व घोषित परीक्षा शहरों में दो नए शहर देवरिया तथा कुशीनगर को भी शामिल कर लिया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश पत्र 14 जुलाई (पीएचडी के अतिरिक्त अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए) एवं 25 जून (केवल पीएचडी पाठ्यक्रम) को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन एक जुलाई को तथा अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 25 जुलाई को किया जाएगा।

Trending Videos
30 जून तक बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र
विद्यार्थी परीक्षा केंद्र को 30 जून की शाम पांच बजे तक बदल सकते हैं। विश्वविद्यालय सभी आवेदकों (पीएचडी एवं एमएससी के अतिरिक्त) को परीक्षा केंद्र बदलने के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तीन विकल्प ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है।