फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT and NIELIT will make Purvanchal's biggest incubation

Gorakhopur News: पूर्वांचल का सबसे बड़ा इन्क्यूबेशन बनाएंगे एमएमएमयूटी व नाइलिट, छात्रों का निखरेगा भविष्य

Tue, 25 Apr 2023 10:21 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Apr 2023 10:21 AM IST
सार

विश्वविद्यालय और नाइलिट दोनों मिलकर पूर्वांचल में सबसे बड़ा इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में कार्य करेंगे। ज्ञापन समझौता के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
MMMUT and NIELIT will make Purvanchal's biggest incubation
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान मिलकर पूर्वांचल का सबसे बड़ा इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करेंगे। इसके लिए सोमवार को दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी की तरफ से अधिष्ठाता नियोजन प्रो. गोविंद पाण्डेय और नाइलिट की तरफ से महानिदेशक डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में यह समझौता हुआ।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षाफल की घोषणा आज, गोरखपुर-बस्ती मंडल के छात्रों में उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि समझौता ज्ञापन से दोनों संस्थान एक दूसरे को शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करेंगे। विश्वविद्यालय और नाइलिट दोनों मिलकर पूर्वांचल में सबसे बड़ा इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में कार्य करेंगे। ज्ञापन समझौता के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा।

दोनों संस्थान मिलकर नए तकनीकी कार्यक्रम शुरू करेंगे। नाइलिट के डीजी मदन मोहन त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि देश के विभिन्न कंपनी को विश्वविद्यालय से जुड़ने में वे मदद करेंगे। इस दौरान कुलसचिव डॉ. जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed