{"_id":"62512fd12cc88c42282c131b","slug":"mmmut-admission-process-started-in-subjects-other-than-b-tech-first-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी: बीटेक प्रथम वर्ष छोड़ अन्य विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, सीयूईटी-यूजी के माध्यम से होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी: बीटेक प्रथम वर्ष छोड़ अन्य विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, सीयूईटी-यूजी के माध्यम से होगी प्रवेश परीक्षा
Sat, 09 Apr 2022 12:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:34 PM IST
सार
पिछले वर्ष विवि में बीटेक एवं पीएचडी को छोड़कर शेष पाठ्यक्रमों में प्रवेश यूपी सेट परीक्षा के माध्यम से हुआ था। इस वर्ष यूपी सेट के आयोजन की सूरत बनती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में बीटेक प्रथम वर्ष को छोड़कर अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के बीबीए, बी-टेक लेटरल एंट्री द्वितीय वर्ष, बीफॉर्म, बीफॉर्म द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री में प्रवेश, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से की जाने वाली परीक्षा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के माध्यम से होगी।
विज्ञापन
यह जानकारी एमएमएमयूटी प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने दी। बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी बी-टेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेंस की मेरिट के माध्यम से होगा। शेष स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश एनटीए से आयोजित की जा रही परीक्षा सीयूईटी-2022 (यूजी) की मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
बीबीए, बी-टेक लेटरल एंट्री द्वितीय वर्ष, बी-फार्म, एवं बी-फार्म द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सीयूईटी (यूजी) परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ेगा। सीयूईटी (यूजी) के माध्यम से एमएमएमयूटी में प्रवेश के संबंध में विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही सीयूईटी (यूजी) परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है।
पंजीकरण हो चुका है शुरू
सीयूईटी (यूजी) परीक्षा के लिए पंजीकरण बीते छह अप्रैल से शुरू हो चुका है। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रम एमएससी (भौतिकी, गणित एवं रसायन विज्ञान), एमबीए, तथा एमसीए में प्रवेश भी सीयूईटी(पीजी) की मेरिट के आधार पर लिए जाने की संभावना है। इस संबंध में विश्वविद्यालय एनटीए के संपर्क में है। एनटीए की हरी झंडी मिलते ही इन पाठ्यक्रमों में सीयूईटी (पीजी) के माध्यम से प्रवेश के संबंध में औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस वर्ष विश्वविद्यालय एम टेक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग से मालवीय एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
सीयूईटी के माध्यम से होगा प्रवेश
पिछले वर्ष विवि में बीटेक एवं पीएचडी को छोड़कर शेष पाठ्यक्रमों में प्रवेश यूपी सेट परीक्षा के माध्यम से हुआ था। इस वर्ष यूपी सेट के आयोजन की सूरत बनती नहीं दिख रही है। इसलिए विवि प्रशासन ने सीयूईटी(यूजी/पीजी) के माध्यम से प्रवेश का निर्णय लिया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एमएमएमयूटी की वेबसाइट नियमित देखते रहें।