फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT 108 students got campus placement, student got highest package of Rs 42 lakhs

एमएमएमयूटी: 108 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, छात्रा को सर्वाधिक 42 लाख का पैकेज

Wed, 04 Oct 2023 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 04 Oct 2023 11:36 AM IST
सार

एमएमएमयूटी के प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पाण्डेय ने बताया कि टेकनुक कंपनी में छह लाख के पैकेज पर 46 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। हमिंग वेब में आठ से 13 लाख के पैकेज पर 27 प्लेसमेंट मिला है। ग्रोअप में 10 विद्यार्थियों को 10 लाख का पैकेज मिला है।

विज्ञापन
MMMUT 108 students got campus placement, student got highest package of Rs 42 lakhs
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों पर नए सत्र में भी देश-विदेश की दिग्गज कंपनियां मेहरबान हैं। नया सत्र शुरू होने के साथ ही प्लेसमेंट के लिए कंपनियां आने लगी हैं। सत्र 2023-24 में अब तक कुल 108 विद्यार्थियों में अधिकांश को छह से 13 लाख रुपये के पैकेज पर कैंपस प्लेसमेंट मिला है।

विज्ञापन


एमएमएमयूटी के प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पाण्डेय ने बताया कि टेकनुक कंपनी में छह लाख के पैकेज पर 46 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। हमिंग वेब में आठ से 13 लाख के पैकेज पर 27 प्लेसमेंट मिला है। ग्रोअप में 10 विद्यार्थियों को 10 लाख का पैकेज मिला है।
विज्ञापन


इसी तरह हयाती टेक्नोलॉजी में आठ लाख के पैकेज पर दो, कोडियंग में 7.3 लाख के पैकेज पर एक, इंटेलीपेट में 7.2 लाख के पैकेज पर तीन, रिक्रूट सीआरएम में सात लाख के पैकेज पर एक, कंपालिन इनोवशन में छह लाख के पैकेज पर आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कोइन में सात एवं टेनटेक में तीन विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दिनभर रिमझिम फुहारों से बदले मौसम ने कराया अहसास..सर्दी आने वाली है

सोफिया को मिला है सर्वाधिक 42 लाख पैकेज का ऑफर
प्लेसमेंट सेल के सचिव दिव्यांशु चन्द्रा ने बताया कि साफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी सर्विसनाउ ने कम्प्यूटर साइंस की छात्रा सोफिया सिंह को 42 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सोफिया अब तक सर्वाधिक पैकेज पाने वाली छात्रा हैं।

अभी दर्जनभर मल्टीनेशनल कंपनियों के आने की उम्मीद
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि देश-विदेश की करीब दर्जन भर दिग्गज कंपिनयों में प्लेसमेंट के लिए प्रक्रिया चल रही है। इनमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, एलएंडटी, एसेंचर, आईबीएम, एचपी, टाटा सिस्टम्स और जेड स्केलर प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed