{"_id":"63c0f19da8042369e929caff","slug":"mlc-election-seven-people-filed-papers-on-last-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: अंतिम दिन सात लोगों ने दाखिल किए पर्चे, 16 जनवरी को नाम वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: अंतिम दिन सात लोगों ने दाखिल किए पर्चे, 16 जनवरी को नाम वापसी
Fri, 13 Jan 2023 11:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:24 AM IST
सार
इस चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा, मुहर का प्रयोग नहीं होगा। मतदाताओं को पेन से वरीयता देनी होगी। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ)/कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एआरओ एके सैनी व सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य नामांकन के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की अवधि बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। विभिन्न जिलों के 27 लोगों ने नामांकन किया है। अंतिम दिन सात नए लोग पर्चा दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन
नामांकन के अंतिम दिन कमिश्नर कोर्ट के बाहर काफी चहल-पहल रही। सात नए लोगों सहित कुल 12 लोग नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। भाजपा व सपा प्रत्याशियों ने तीन-तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। निर्दल प्रत्याशी अवंतिका मिश्रा ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह सहित पांच दावेदारों ने अंतिम दिन भी नामांकन पर्चा भरा। ये दावेदार पहले भी नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 जनवरी को नाम वापस लिए जा सकते हैं। 30 जनवरी को 17 जिलों के 321 बूथों पर मतदान होगा। कुल दो लाख 48 हजार मतदाता हैं। इनमें सर्वाधिक गोरखपुर जिले में हैं। मतदान की तैयारियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन
इस चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा, मुहर का प्रयोग नहीं होगा। मतदाताओं को पेन से वरीयता देनी होगी। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ)/कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एआरओ एके सैनी व सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य नामांकन के दौरान मौजूद रहे।
इन्होंने दाखिल किया पर्चा
दावेदार पार्टी सेट
देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा तीन
करुणा कांत सपा तीन
डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल निर्दल दो
अविनाश प्रताप निर्दल दो
सरजू प्रसाद धर दुबे निर्दल एक
अखंड प्रताप सिंह निर्दल एक
शशिकला निर्दल एक
रजनीश पटेल निर्दल दो
दिलीप गौतम निर्दल दो
शिव मोहन सिंह निर्दल एक
अवंतिका मिश्रा निर्दल चार
सत्यमणि शुक्ला निर्दल एक
किरन देवी निर्दल एक
गोविंद उपाध्याय निर्दल एक
श्रवण कुमार गुप्ता निर्दल दो
रणजीत निर्दल दो
राहुल वर्मा जसपा दो
डॉ. अवधेश कुमार यादव निर्दल एक
रामभजन निर्दल एक
विनीत श्रीवास्तव निर्दल एक
विमला कुमारी यादव निर्दल एक
बाबूराम पांडेय निर्दल एक
अपराजिता सिन्हा निर्दल एक
गुलशन कुमार निर्दल एक
संतोष कुमार त्रिपाठी निर्दल एक
गणेश प्रसाद दुबे निर्दल दो
मनोज कुमार यादव निर्दल एक
देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा तीन
करुणा कांत सपा तीन
डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल निर्दल दो
अविनाश प्रताप निर्दल दो
सरजू प्रसाद धर दुबे निर्दल एक
अखंड प्रताप सिंह निर्दल एक
शशिकला निर्दल एक
रजनीश पटेल निर्दल दो
दिलीप गौतम निर्दल दो
शिव मोहन सिंह निर्दल एक
अवंतिका मिश्रा निर्दल चार
सत्यमणि शुक्ला निर्दल एक
किरन देवी निर्दल एक
गोविंद उपाध्याय निर्दल एक
श्रवण कुमार गुप्ता निर्दल दो
रणजीत निर्दल दो
राहुल वर्मा जसपा दो
डॉ. अवधेश कुमार यादव निर्दल एक
रामभजन निर्दल एक
विनीत श्रीवास्तव निर्दल एक
विमला कुमारी यादव निर्दल एक
बाबूराम पांडेय निर्दल एक
अपराजिता सिन्हा निर्दल एक
गुलशन कुमार निर्दल एक
संतोष कुमार त्रिपाठी निर्दल एक
गणेश प्रसाद दुबे निर्दल दो
मनोज कुमार यादव निर्दल एक