फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLC Devendra Pratap Singh sits on dharna under Gandhi statue, demands registration of case

Gorakhpur News: गांधी प्रतिमा के नीचे MLC ने रखा उपवास, बाऊंसर-डॉक्टर पर दर्ज हो केस; की मांग

Tue, 15 Oct 2024 11:12 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 11:12 AM IST
सार

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति, जाति, धर्म, संप्रदाय की नहीं है। यह अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ आम जनता की लड़ाई है जो अपने असल मुकाम पर पहुंच कर ही रुकने वाली है। आंदोलन की अगली रूपरेखा जल्द ही घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
MLC Devendra Pratap Singh sits on dharna under Gandhi statue, demands registration of case
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह उपवास पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने के लिए एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे दिनभर का उपवास रखा। उपवास कार्यक्रम में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता, सामाजिक-राजनीतिक-कर्मचारी संगठनों के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने डाॅ. अनुज, उनकी पत्नी और उसके बाउंसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। इसमें सिपाही की पत्नी और चार साल का बेटा भी शामिल हुआ। शाम पांच बजे तक यह उपवास चला।
विज्ञापन


एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति, जाति, धर्म, संप्रदाय की नहीं है। यह अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ आम जनता की लड़ाई है जो अपने असल मुकाम पर पहुंच कर ही रुकने वाली है।
विज्ञापन

MLC Devendra Pratap Singh sits on dharna under Gandhi statue, demands registration of case
धरने पर बैठे सिपाही के बच्चे को चॉकलेट देते एमएलसी देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

आंदोलन की अगली रूपरेखा जल्द ही घोषित की जाएगी। विश्वजीत त्रिपाठी पार्षद ने कहा कि आईएमए कौन होता है, जनप्रतिनिधियों को नसीहत देने वाला।

इस दाैरान गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, नगर सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राम सिंह, श्याम तिवारी, भानु प्रताप सिंह, आलोक शुक्ल, त्रिभुवन नारायण मिश्र, ओम नारायण पांडेय, गुआक्टा के निरंकार राम तिवारी, राजेश तिवारी, दानपाल सिंह, गाैरव राय, साैरभ शुक्ला, ओम नारायण पांडेय, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजू मणि, धीरेंद्र सिंह,

इंद्रजीत सिंह लीडर, सत्यप्रकाश पाठक, रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश मणि, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर शाही, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे, मंत्री श्रीधर मिश्र, अनिल चंद, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह, अनुसूचित मोर्चा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप, मुंशी प्रसाद गौंड, विनय सिंह जेआरएफ, अजय सिंह, केपी चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed