{"_id":"5ff55c5146ed287cb0060775","slug":"mla-rmd-agrawal-supported-former-counselor-piyush-shukla-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर विधायक ने समझा भाजपा के खेवनहार रहे शख्स का दर्द, दिलाया मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विधायक ने समझा भाजपा के खेवनहार रहे शख्स का दर्द, दिलाया मदद का भरोसा
Wed, 06 Jan 2021 12:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल व पूर्व पार्षद पीयूष शुक्ला।(फाइल)।
- फोटो : अमर उजाला।
बीमारी की वजह से तंगहाली झेल रहे पूर्व पार्षद पीयूष शुक्ला के घर मंगलवार की देर शाम भाजपा के नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पहुंचे और उनका हालचाल लिया। साथ ही मदद का भरोसा दिलाया। वहीं बुधवार को गोला के पूर्व विधायक डॉ. अच्युतानंद तिवारी के पुत्र प्रवीण तिवारी ने पूर्व पार्षद को फोन कर हालचाल लिया और 10 हजार रुपये मदद करने को कहा है।
पूर्व पार्षद की बेचारगी का मामला अमर उजाला ने उठाया है। इसका संज्ञान लेकर ही नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल मंगलवार की देर शाम क्षेत्रीय पार्षद अमरनाथ यादव के साथ पूर्व पार्षद के घर पहुंच गए। विधायक ने फोन पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से बात की और बताया कि पूर्व पार्षद का विकलांग सर्टिफिकेट जल्द ही बन जाएगा। वर्तमान पार्षद की मदद से सारी औपचारिकता पूरी कराईं जाएंगी। अगर पूर्व पार्षद मेडिकल बोर्ड के समक्ष नहीं उपस्थित हो सके तो सीएमओ से घर पर ही व्यवस्था कराने का अनुरोध किया जाएगा। विकलांग सर्टिफिकेट बनने के बाद बैटरी चलित ट्राई साइकिल भी दिलवाई जाएगी। पूर्व पार्षद मूल रूप से महराजगंज के रहने वाले हैं। वहीं खेती है। सारी औपचारिकता पूरी करवाने को कहा गया है ताकि किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया जा सके।

@sunilbansalbjp @myogiadityanath @swatantrabjp @RadhamohanBJP @BjpBhawani @blsanthosh @JPNadda @sant52617714 / श्री पीयूष रंजन शुक्ल दस वर्ष तक भाजपा के पार्षद रहे हैं।इस समय तीन वर्ष से शारीरिक बिमारी तथा संत्रास से गुजर रहे हैं। कल उनसे मिलने गया था, सम्भव मदद हो तो ठीक रहता। pic.twitter.com/XdybMPzu1l
— Dr.radha mohan das agrawal (@AgrawalRMD) January 6, 2021
विज्ञापन
Trending Videos
संगठन का कोई पदाधिकारी झांकने तक नहीं गया
भाजपा संगठन का कोई पदाधिकारी पूर्व पार्षद के घर झांकने तक नहीं गया। मंडल अध्यक्ष इसी वार्ड में रहते हैं। इसके बावजूद सुध नहीं ली। कभी पूर्व पार्षद के करीबी रहे नेताओं ने भी मुंह मोड़ लिया है। इसपर पूर्व पार्षद ने निराशा जताई और कहा कि पार्टी की खातिर इतना किया। अब बेगाना हो गया। किसी से मदद की अपेक्षा नहीं है। यदि संगठन का कोई पदाधिकारी देखने भर आ जाता तो आत्मसंतुष्टि रहती। इस सिलसिले में भाजपा के ज्यादातर पदाधिकारी बोलने से बच रहे हैं। साथ ही तर्क दे रहे हैं कि मंगलवार को शहर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह आ गए थे, इस कारण नहीं जा सके।
इसे भी पढ़ें- यूपी में कभी भाजपा का 'संकटमोचन' था यह शख्स, अब हालत ऐसी कि भूल गए पार्टी नेता
इसे भी पढ़ें- यूपी में कभी भाजपा का 'संकटमोचन' था यह शख्स, अब हालत ऐसी कि भूल गए पार्टी नेता