फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLA RMD agrawal supported former counselor Piyush Shukla in gorakhpur

नगर विधायक ने समझा भाजपा के खेवनहार रहे शख्स का दर्द, दिलाया मदद का भरोसा

Wed, 06 Jan 2021 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Jan 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
MLA RMD agrawal supported former counselor Piyush Shukla in gorakhpur
नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल व पूर्व पार्षद पीयूष शुक्ला।(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला।
बीमारी की वजह से तंगहाली झेल रहे पूर्व पार्षद पीयूष शुक्ला के घर मंगलवार की देर शाम भाजपा के नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पहुंचे और उनका हालचाल लिया। साथ ही मदद का भरोसा दिलाया। वहीं बुधवार को गोला के पूर्व विधायक डॉ. अच्युतानंद तिवारी के पुत्र प्रवीण तिवारी ने पूर्व पार्षद को फोन कर हालचाल लिया और 10 हजार रुपये मदद करने को कहा है।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद की बेचारगी का मामला अमर उजाला ने उठाया है। इसका संज्ञान लेकर ही नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल मंगलवार की देर शाम क्षेत्रीय पार्षद अमरनाथ यादव के साथ पूर्व पार्षद के घर पहुंच गए। विधायक ने फोन पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से बात की और बताया कि पूर्व पार्षद का विकलांग सर्टिफिकेट जल्द ही बन जाएगा। वर्तमान पार्षद की मदद से सारी औपचारिकता पूरी कराईं जाएंगी। अगर पूर्व पार्षद मेडिकल बोर्ड के समक्ष नहीं उपस्थित हो सके तो सीएमओ से घर पर ही व्यवस्था कराने का अनुरोध किया जाएगा। विकलांग सर्टिफिकेट बनने के बाद बैटरी चलित ट्राई साइकिल भी दिलवाई जाएगी। पूर्व पार्षद मूल रूप से महराजगंज के रहने वाले हैं। वहीं खेती है। सारी औपचारिकता पूरी करवाने को कहा गया है ताकि किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन का कोई पदाधिकारी झांकने तक नहीं गया

भाजपा संगठन का कोई पदाधिकारी पूर्व पार्षद के घर झांकने तक नहीं गया। मंडल अध्यक्ष इसी वार्ड में रहते हैं। इसके बावजूद सुध नहीं ली। कभी पूर्व पार्षद के करीबी रहे नेताओं ने भी मुंह मोड़ लिया है। इसपर पूर्व पार्षद ने निराशा जताई और कहा कि पार्टी की खातिर इतना किया। अब बेगाना हो गया। किसी से मदद की अपेक्षा नहीं है। यदि संगठन का कोई पदाधिकारी देखने भर आ जाता तो आत्मसंतुष्टि रहती। इस सिलसिले में भाजपा के ज्यादातर पदाधिकारी बोलने से बच रहे हैं। साथ ही तर्क दे रहे हैं कि मंगलवार को शहर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह आ गए थे, इस कारण नहीं जा सके।   

इसे भी पढ़ें- यूपी में कभी भाजपा का 'संकटमोचन' था यह शख्स, अब हालत ऐसी कि भूल गए पार्टी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed