{"_id":"5e5648928ebc3ef40403cfed","slug":"mla-radha-mohan-das-agarwal-talks-about-up-secondary-education-system-in-assembly-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर विधायक ने विधानसभा में शिक्षा पर उठाया सवाल, बोले- 233 छात्रों को पढ़ा रहे एक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विधायक ने विधानसभा में शिक्षा पर उठाया सवाल, बोले- 233 छात्रों को पढ़ा रहे एक शिक्षक
Wed, 26 Feb 2020 08:26 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Feb 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल। (file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम को अव्यवहारिक बताया। उन्होंने गोरखपुर का उदाहरण देते हुए बताया कि कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में 233 छात्राओं की शिक्षा के लिए महज एक शिक्षक की तैनाती है। मानक के अनुसार छात्र औरशिक्षक अनुपात 30: 1 का होना चाहिए, मगर वर्षों से व्यवस्था जस के तस चल रही है।
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 118, आर्यकन्या में 97, राष्ट्रीय बौलिया रेलवे में 86, एडी गर्ल्स में 88, राजकीय जुबिली में 65 और एमएसआई कॉलेज में 62 विद्यार्थियों पर महज एक शिक्षक तैनात हैं। दूसरी ओर कुछ विद्यालय ऐसे हैं जहां विद्यार्थी कम हैं और उस अनुपात में शिक्षक ज्यादा हैं।
डीबी इंटर कॉलेज में सिर्फ 3.34, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज नथमलपुर में 2.5, राम नरायन गर्ल्स इंटर कॉलेज में 9.21, गर्वनमेंट हाईस्कूल रेतवहिया में 8, शास्त्री उच्चतर माध्यमिक जटेपुर में 10.5, विवेकानन्द शिक्षा निकेतन में 10.5 छात्रों पर एक शिक्षक तैनात हैं। सरकार इन शिक्षकों को मोटी-मोटी तनख्वाह दे रही है, जबकि इनके पास पढ़ाने के लिए छात्र नहीं होते हैं।

बोले, छात्र नहीं है तो जरूरी नहीं कि हर विषय की पढ़ाई हो
नगर विधायक ने बाद में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात कर माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में बदलाव की मांग की। दिनेश शर्मा ने नगर विधायक को आश्वस्त किया कि सरकार इसका अध्ययन कराएगी और उचित कदम उठाएगी ।
नगर विधायक ने कहा कि समस्याओं के जड़ में 1921 का माध्यमिक शिक्षा अधिनियम है । जब 1971 में शिक्षा का राष्ट्रीयकरण हुआ तो इसकी उपयोगिता रही होगी, लेकिन आज न सिर्फ इससे संसाधनों की बर्बादी हो रही है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। नगर विधायक ने कहा कि इस अधिनियम में आमूल-चूल परिवर्तन करने की जरूरत है। कोई जरूरी नहीं है कि अगर छात्र नहीं हैं तो हर विद्यालय में हर विषय पढ़ाया जाए।

नगर विधायक ने बिछिया नाले को पक्का कराने की मांग की
नगर विधायक डॉ. मोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा में बिछिया और जंगल हकीम के बीच तीन किमी लंबे प्राकृतिक नाले से अतिक्रमण हटाने और इसका पक्का निर्माण कराने की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में सरकार को जवाब देने का निर्देश दिया है।
नगर विधायक ने बताया कि इस नाले पर अतिक्रमण और जगह-जगह खराब हो जाने से बिछिया पूर्वी, पश्चिमी तथा जंगल हकीम इलाके के बिछिया, जंगल हकीम, खजुरहिया, अकलोहवा, काशीपुरम, ताड़ीखाना, सर्वोदयनगर, आजादनगर, सरस्वती पुरम, पीएसी कैंप के पीछे तक हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है।