फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLA of Campierganj Fateh Bahadur Singh's life is in danger, wrote a letter to central government for security

दर्द: पिता पूर्व CM, खुद मंत्री रहे विधायक फतेहबहादुर सिंह को जान का खतरा-सुरक्षा और सुनवाई नहीं होने से निराश

Thu, 18 Jul 2024 02:23 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 02:23 PM IST
सार

भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि 'विपक्षियों ने साजिश कर मेरे हत्या की योजना तैयार की है। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों से लेकर सीएम को भी पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। लेकिन, इसके बाद भी अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लगातार विधायक होते आ रहा हूं और यही बात विपक्षियों को अखर रही है। कहा, अगर जिंदा रहूंगा तभी तो राजनीति करूंगा'।

विज्ञापन
MLA of Campierganj Fateh Bahadur Singh's life is in danger, wrote a letter to central government for security
विधायक फतेह बहादुर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैंपियरगंज के सात बार के विधायक और राज्य सरकार के मंत्री रह चुके भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। फतेह बहादुर सिंह ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में आरोप लगाया कि 'विपक्षियों ने साजिश कर मेरे हत्या की योजना तैयार की है।

विज्ञापन


विधायक ने कहा है कि उनके विरोधियों द्वारा हत्या की साजिश रची जा रही है। मेरी जानकारी में यह बात 11 दिन पहले आई। मुझे मारने के लिए एक करोड़ चंदा जुटाकर पेशेवर अपराधियों को दिया गया है। इसकी जानकारी एसएसपी को भी दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री को बताया।
विज्ञापन


लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए यह बात सार्वजनिक करना पड़ा। कल ही दिल्ली जाकर पार्टी शीर्ष नेतृत्व को भी पत्र के जरिए जानकारी दे दी है। पुलिस पूरे मामले को हल्के में ले रही है। कुछ लोग चाहते हैं कि मेरी हत्या हो जाय तो उनका राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबसे मुझे धमकी मिली है घर से निकलना बंद कर दिया है। विधायक ने कहा कि पांच दिन इंतजार करूंगा अगर पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश नहीं किया तो दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस कर साजिश का खुलासा करूंगा।


आरोपा लगाया कि विपक्षियों ने उनकी हत्या के लिए एक करोड़ रुपये इकट्ठा भी करवा लिया है। इसपर राज्य सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ को कड़ी कार्रवाई करवानी चाहिए। आरोप लगाया, पत्र लिखकर खुद से सूचना देने के बाद भी आज तक राज्य सरकार के किसी अधिकारियों ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed