{"_id":"6123d9018ebc3e79a15fd97b","slug":"mla-gorakhpur-news-gkp406520276","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की मांग
- कृषि यंत्रीकरण योजना का मामला, विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने प्रमुख सचिव विधानसभा को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े व रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने नियम 301 के तहत प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र भेजा है। इसमें कृषि यंत्रीकरण योजना में भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ त्वरित जांच और प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पत्र में विधायक ने कहा है कि सरकार की महत्वाकांक्षी कृषि यंत्रीकरण योजना एवं कस्टम हायरिंग के तहत कृषि उपकरणों की खरीद के लिए कुछ फर्मों की ओर से कृषि विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से फर्जी बिल बाउचर लगा कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विधायक के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में ही मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इस आधार पर जिले में कृषि यंत्रीकरण योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश पर उप निदेशक, कृषि गोरखपुर मंडल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने के लिए तीन मार्च 2021 को ही आदेशित किया गया है। कृषि यंत्रीकरण पटल सहायक को 28 जुलाई 2021 को बलरामपुर जनपद में स्थानांतरण के लिए आदेशित किया गया, लेकिन वह कार्यमुक्त नहीं हुए।
विज्ञापन
विधायक संजय प्रताप ने पत्र किसान हित से संबंधित इस मामले में त्वरित जांच और प्रभावी कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है।