{"_id":"5f6043a18ebc3e41721951ba","slug":"mla-dr-rmd-agarwal-stopped-road-construction-work-for-over-construction-disturbances-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नगर विधायक ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर रुकवाया काम, बोले- ऐसे तो पानी में डूब जाएंगे 95 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नगर विधायक ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर रुकवाया काम, बोले- ऐसे तो पानी में डूब जाएंगे 95 लाख रुपये
Tue, 15 Sep 2020 10:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल। (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सोमवार को शताब्दीपुरम में बन रही बिटुमिनस (तारकोल) की सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर काम रुकवा दिया। आपत्ति जताते हुए उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियर से पूछा जलभराव वाले इलाके में सीसी के बजाए बिटुमिनस की सड़क क्यों बनाई जा रही है। ऐसे में तो बारिश के दिनों में सड़क छह महीने भी नहीं चलेगी और 95 लाख रुपये पानी में चले जाएंगे। इसके बाद इंजीनियर ने सड़क का काम रोक दिया।
विज्ञापन
रविवार को शताब्दीपुरम इलाके के लोगों ने नगर विधायक से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा खराब सड़क बनाए जाने की शिकायत की। इसके बाद नगर विधायक सोमवार को निरीक्षण को पहुंचे। साथ ही कहा कि दोबारा किसी सड़क का घटिया निर्माण कराया गया तो अवर से लेकर अधिशासी अभियंता तक सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान नगर विधायक के कैंबर तकनीकी से सड़क बनाने की विधि के बारे में पूछने पर अवर अभियंता जवाब ही नहीं दे सके। इस पर विधायक काफी नाराज हुए। निरीक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष पीएन पांडेय, सचिव अर्जुन सिंह, विवेक त्रिपाठी, मुरलीधर पांडेय, राजेश सिंह, टीएन दुबे, जगदीश लाल श्रीवास्तव, रवि शर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, मुक्तिनाथ मिश्र, ऋषितोष सिन्हा, एसएन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन