फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLA angry on system of BRD gorakhpur

Siddharthnagar Accident: बीआरडी की व्यवस्था पर विधायक नाराज, घायल मरीज हुआ आईसीयू में शिफ्ट

Tue, 24 May 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 May 2022 11:45 AM IST
सार

मरीज की हालत में मामूली सुधार, बेहोशी की हालत में अब भी, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सोमवार तड़के पहुंचकर मरीज का लिया हालचाल।

विज्ञापन
MLA angry on system of BRD gorakhpur
मरीज का हाल जानने बीआरडी पहुंचे शोहरतगढ़ विधायक विनय शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर में हुए सड़क हादसे में घायल रामबदन पासवान की हालत ठीक नहीं है। सोमवार की देर रात उन्हें बीआरडी के डॉक्टरों ने आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति में मामूली सुधार है। पर अब तक होश नहीं आया है। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन भी संभव नहीं है। वहीं, सोमवार के तड़के सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा भी घायल का हाल जानने बीआरडी पहुंच गए थे।

विज्ञापन


सोमवार के तड़के 4:30 बजे शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा के पहुंचने पर ट्रॉमा सेंटर में हड़कंप मच गया। विधायक ने मौके पर मौजूद मेडिकल सुपरीटेंडेंट से मरीज के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन कोई बता नहीं सका। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि विधायक के पहुंचने से पहले मरीज को वार्ड नंबर 15 से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद जनरल सर्जरी और न्यूरो सर्जन की टीम मरीज का इलाज कर रही है। मरीज के साथ तीमारदार के रूप में रामबदन का दामाद सोनू है। सोनू ने बताया कि दवा मिल रही है। डॉक्टर भी समय पर आ रहे हैं। अब इलाज सही चल रहा है।
विज्ञापन


इलाज में लापरवाही की बात पूरी तरह से निराधार है। समय-समय पर डॉक्टर मरीज की जांच कर रहे हैं। मरीज की हालत में मामूली सुधार है। मरीज अभी आईसीयू में बेहोशी की हालत में है। हालत स्थिर होने पर डॉक्टरों की टीम ऑपरेशन करेगी।  -डॉ. राजेश राय, एसआईसी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस मामले को पीएम और सीएम ट्वीट कर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। उस मामले में बीआरडी जैसा बड़ा संस्थान इलाज में लापरवाही बरत रहा है। जबकि, मरीज की हालत बेहद गंभीर थी। मामले में तत्काल इलाज किया जाना चाहिए था। बार-बार कहने के बाद मरीज का इलाज किया। यह बेहद निंदनीय है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को भी दे दी गई है।- जगदंबिका पाल, सांसद, डुमरियागंज


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इंतजाम ठीक नहीं है। मैं तड़के 4:30 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। वहां जो चिकित्सा अधीक्षक मिले, उन्हें पता नहीं था कि मरीज भर्ती कहां है। जबकि, मरीज की हालत चिंताजनक है। इस मामले की सूचना मुख्यमंत्री को दी जाएगी।- विनय वर्मा, विधायक, शोहरतगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed