फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miyabaki forest will be built behind medical college

Gorakhpur: नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक, मेडिकल कॉलेज के पीछे बनेगा मियाबाकी वन

Tue, 19 Jul 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jul 2022 11:45 AM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 11 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत रन फार तिरंगा, हर घर तिरंगा, शहीदों/महापुरुषों को सम्मान, गोष्ठी, तिरंगा मेला, तिरंगा वन आदि कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Miyabaki forest will be built behind medical college
BRD - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के पीछे मियाबाकी वन बनेगा। सोमवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने पौधरोपण, सफाई के साथ अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस संबंध में विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


सोमवार को बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने मेडिकल कॉलेज के पीछे मियाबाकी वन विकसित करने की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार को दी। पौधरोपण के साथ ट्री-गार्ड लगाने और 15 अगस्त से पहले सभी अमृत सरोवरों का काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बताया कि 15 अगस्त को अमृत सरोवर पर झंडारोहण कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी की जा रही है। इसमें राप्तीनगर पोखरा, झुगिया पोखरा, मोती पोखरा, भैरोपुर पोखरा आदि शामिल हैं। इसी क्रम में जलभराव से प्रभावित इलाकों में नालों की सफाई को लेकर भी सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 11 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत रन फार तिरंगा, हर घर तिरंगा, शहीदों/महापुरुषों को सम्मान, गोष्ठी, तिरंगा मेला, तिरंगा वन आदि कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed