{"_id":"618e0c932f07af705d163ec0","slug":"mission-2022-bjp-kisan-morcha-will-blunt-edge-of-movement-by-taking-out-tractor-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रैक्टर रैली निकाल आंदोलन की धार कुंद करेगा भाजपा किसान मोर्चा, गिनाई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रैक्टर रैली निकाल आंदोलन की धार कुंद करेगा भाजपा किसान मोर्चा, गिनाई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां
Fri, 12 Nov 2021 12:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:11 PM IST
सार
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने गुरुवार को गोलघर के एक होटल में प्रेस वार्ता की और किसान नेता राकेश टिकैत पर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के नाम पर जो आंदोलन चल रहा है, उसे जनता व किसानों का समर्थन नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत की।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली निकालकर किसान आंदोलन की धार कुंद करेगा। इसका शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ट्रैक्टर रैली की शुरुआत मऊ से 16 नवंबर को करेंगे। यूपी के सभी 75 जिलों में रैली निकाली जाएगी। इसके जरिए मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। किसान हित के कार्यों की जानकारी भी दी जाएगी।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने गुरुवार को गोलघर के एक होटल में प्रेस वार्ता की और किसान नेता राकेश टिकैत पर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के नाम पर जो आंदोलन चल रहा है, उसे जनता व किसानों का समर्थन नहीं है। राकेश टिकैत ने जितने भी चुनाव लड़े, उन सब में जमानत जब्त हुई है। असली किसान नेता महेंद्र टिकैत थे, जो किसानों के हित को लेकर लड़ते थे। राकेश टिकैत स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। किसान भाजपा के साथ हैं। अब किसान ही जवाब देंगे।
किसानों की ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय से निकलेगी। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले किसान आएंगे। रैली की शुरुआत 16 नवंबर से होगी, जो 30 नवंबर तक चलेगी। किसान मोर्चा के हर जिलाध्यक्ष को रैली सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। हर ट्रैक्टर रैली में अधिकतम 500 किसान रहेंगे। रैली निकालने की अनुमति जिला प्रशासन से ली जाएगी। देवरिया में 25, नोएडा में 27 और वाराणसी में 28 नवंबर को ट्रैक्टर रैली निकलेगी। इसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे।

सम्मान निधि से बढ़ा किसानों का हौसला
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ट्रैक्टर किसानों की उन्नति, प्रगति व उत्थान का प्रतीक है। इसलिए ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। इसके माध्यम से किसानों को संदेश देंगे कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में बहुत निर्णय लिए हैं। गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान हुआ है। बंद चीनी मिलें चलाई गईं। यूपी के 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया। बिजली का सरचार्ज भी माफ हुआ है। सम्मान निधि से किसानों का हौसला बढ़ा है। इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, पूर्व विधायक बृजेश सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, विकास सिंह, महेश कुमार दुबे, सोमनाथ सिंह सोनू, दीपक सिंह, फणेंद्र सिंह, मंटू शाही मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर साधा निशाना
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता सलमान खुुर्शीद पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि हिंदुत्व पर टिप्पणी करके सलमान सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। इससे कोई फायदा नहीं होगा। कांग्रेस और गर्त में चली जाएगी। भारत की आत्मा में अध्यात्म व हिंदुत्व रचा-बसा है। इसी का नतीजा है कि भारत की सभ्यता-संस्कृति पर कभी कोई असर नहीं पड़ा है, जबकि विदेशों की तमाम संस्कृतियां नष्ट हो चुकीं हैं। दरअसल, कांग्रेस ने एक पुस्तक लिखी है। इसमें हिंदुत्व पर टिप्पणी की गई है। इसी पर कामेश्वर प्रतिक्रिया दे रहे थे।