फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mission 2022 BJP given post of Mandal President to gangster son of Gorakhpur history sheeter Nanga Nishad but canceled list

मिशन 2022: हिस्ट्रीशीटर का गैंगस्टर बेटा भाजपा को करने जा रहा था मजबूत, रातों रात निरस्त हुई मंडल अध्यक्ष की सूची

Thu, 30 Sep 2021 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Sep 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Mission 2022 BJP given post of Mandal President to gangster son of Gorakhpur history sheeter Nanga Nishad but canceled list
भाजपा मंडल अध्यक्ष की सूची। - फोटो : अमर उजाला।
बीजेपी ने गोरखपुर जिले के खोराबार थानाक्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर नंगा निषाद के गैंगस्टर बेटे को ही भाजपा मंडल अध्यक्ष का पद दे दिया था। आनन फानन उस सूची को रद्द किया गया। बता दें कि इस हिस्ट्रीशीटर का गैंगस्टर बेटा वही है जिसके घर दबिश देने के दौरान पुलिस पर कई बार हमले हो चुके हैं। खोराबार थाने के हिस्ट्रीशीटर नंगा निषाद व उसके बेटों ने इंस्पेक्टर सहित पुलिसकर्मियों पर दो बार हमला किया। जमकर मारा-पीटा और बंदूकें भी लूट ली थी।
विज्ञापन


19 जून 2020 को ही नंगा निषाद के हिस्ट्रीशीटर बेटों ने सहारा इस्टेट में रहने वाले एक बड़े कारोबारी से गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही कारोबारी के सिक्टौर स्थित 16 डिसमिल भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल गिरा दी थी।
विज्ञापन

    
जानकारी के मुताबिक, नवंबर 2017 में पुलिस ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दीपचंद निषाद के घर की कुर्की भी कर चुकी है। कोर्ट के आदेश पर उस समय फरार गैंगेस्टर दीपचंद निषाद के घर की कुर्की खोराबार पुलिस ने की थी। दीपचंद फरार हिस्ट्रीशीटर नंगा निषाद का बेटा है। पूर्व थानेदार पर जानलेवा हमले में वह आरोपी है। खोराबार पुलिस ने वर्ष 2012 में बदमाश दीपचंद के ऊपर गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। तभी से वह फरार चल रहा था। जिसके बाद कोर्ट ने उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी तस्करी, अवैध शराब की बिक्री से लेकर गैर कानूनी काम में नंगा निषाद और उसके परिवार का नाम जुड़ता रहा है। उसके बेटे दयाशंकर निषाद को इसी कारण पुलिस महकमे से बर्खास्त किया गया था। आठ वर्ष पहले एक मामले में पुलिस टीम नंगा निषाद के घर दबिश देने गई थी। इस दौरान थानेदार को मयफोर्स नंगा निषाद, दीपचंद, दयाशंकर और दिलीप ने बंधक बना लिया और सभी की बेरहमी से पिटाई की थी। घटना में घायल थानेदार कोमा में चले गए और कई पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर टूट गए थे।


खोराबार थाने में कई मुकदमे दीपचंद पर दर्ज हैं, उसके परिवार का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। गैंगेस्टर में वांछित वर्ष 2012 से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश दीपचंद निषाद को खोराबार पुलिस ने 28 अप्रैल 2018 में बिनटोलिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार उस दौरान उस पर संगीन धाराओं में 18 मुकदमें दर्ज थे। पुलिस ने उस पर वर्ष 2009 में गुंडा एक्ट की तहत कार्रवाई करने के साथ वर्ष 2012 में गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed