फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Missing three year old girl sleeping with mother in Gorakhpur

Gorakhpur News: मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची लापता, अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Aug 2023 12:16 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बच्ची के लापता होने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। बच्ची की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। गांव के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Missing three year old girl sleeping with mother in Gorakhpur
चिलुआताल इलाके से गायब हुई 3 साल की बच्ची रोशनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर गांव में शनिवार की रात मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची रोशनी रहस्यमय ढंग में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी बच्ची के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते तीन साल से अच्छे नहीं हैं। इस वजह से पुलिस ने परिवार वालों को भी जांच के दायरे में रखा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परमेश्वरपुर टोला नवापार निवासी दूधनाथ की पत्नी मनीता ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वह रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद तीन साल की बच्ची रोशनी के साथ सो गईं। रात में करीब दो बजे आंख खुली तो बगल में बच्ची नहीं थी। बच्ची को नहीं देखकर पहले घर और फिर गांव में आसपास तलाश की, लेकिन कहीं पर पता नहीं चला तो शोर मचाने लगी। शोर सुनकर गांव वाले भी बाहर आ गए और खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन पर फिर फेंका पत्थर, कोच सी 2 का शीशा चटका; केस दर्ज

इसी बीच पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। रात में बच्ची के लापता होने की खबर पाते ही एसपी नार्थ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के तालाब व अन्य जगहों पर तलाश के बाद भी बच्ची के नहीं मिलने पर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। पता चला है कि तीन साल से पति-पत्नी के रिश्ते भी ठीक नहीं है। पति घर के बाहर सो रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी से इन्कार कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: थाने में बोली युवती- मेरी इज्जत लूट गई, अब केस वापसी की लगा रही गुहार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बच्ची के लापता होने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। बच्ची की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। गांव के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं बताए जा रहे हैं। जांच जारी है, जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed