फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Missing person body found in drain at Gorakhpur

गोरखपुर: लापता व्यक्ति का नाले में मिला शव, घरवालों ने बताया मानसिक रोगी, पुलिस मान रही खुदकुशी

Tue, 22 Mar 2022 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Mar 2022 12:07 PM IST
सार

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, दो घंटे बाद शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए।

विज्ञापन
Missing person body found in drain at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा के पास स्थित अंसारी टोला में सोमवार सुबह महबूब अंसारी (45) का शव नाले में मिला। वह दो दिन से लापता था। उसके शरीर पर मामूली चोट के निशान थे।

विज्ञापन


शव की शिनाख्त के बाद चौरीचौरा और झंगहा पुलिस करीब दो घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में एसपी नार्थ के आदेश पर सीओ चौरीचौरा पहुंचे और झंगहा पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, महबूब अंसारी दो दिन से घर से लापता था। सोमवार सुबह गांव के पास ही नाले में उसका शव मिला। घरवालों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अक्सर वह घर से यह कहकर निकलता था कि अब नहीं लौटेगा, फिर घूमकर चला आता था। यही वजह है कि दो दिन पहले जब वह घर से निकला तो उसकी तलाश ज्यादा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों को आशंका है कि उसने खुदकुशी की है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं हैं। खुदकुशी की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed