Gorakhpur News: दो दिन से लापता मजदूर जिला अस्पताल में मिला भर्ती, बेरहमी से पिटाई के बाद हुई मौत
मजदूर रामरक्षा दो दिनों से घर से लापता था। पत्नी ने जब उनकी तलाश की तो शनिवार को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती मिला। उन्होंने पत्नी को बताया कि उसे मारा-पीटा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके में रामरक्षा (40) की पिटाई से मौत का मामला सामने आया है। वह दो दिनों से घर से लापता थे। पत्नी ने जब उनकी तलाश की तो शनिवार को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती मिले। उन्होंने पत्नी को बताया कि उसे मारा-पीटा गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां, शनिवार देर रात मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें: रामरक्षा की जमीन को बिकवाना चाहते थे भू-माफिया, नहीं देने पर मारपीट और चोट लगने से चली गई जान
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के मंझरिया गांव निवासी रामरक्षा निषाद (40) पेंट पॉलिश का काम करते थे। 17 मार्च की सुबह कुछ रुपये लेकर वह साइकिल से काम के लिए निकले। लेकिन, शाम तक वापस घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोग परेशान हो गए। पत्नी द्रोपती उनकी खोजबीन कोशिश करती रहीं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि पुलिस सूचना के आधार पर जांच कर रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जमीन बिकवाना चाहते थे भू माफिया
द्रौपदी ने बताया, हमारी एक जमीन है जिसे गांव के कुछ लोग हड़पना चाहते हैं। इसी बात को लेकर हमारे पति का विवाद चल रहा था। पति जमीन बेचना नहीं चाहते थे। आशंका है कि इसी विवाद में मारा पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी के अलावा का एक बेटा और एक बेटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.