फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants shot two people including children and miscreants injured in encounter In Gorakhpur

गोरखपुर में बदमाशों ने बच्चे समेत दो को मारी गोली, मुठभेड़ में बदमाश घायल

Wed, 10 Jun 2020 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Jun 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
miscreants shot two people including children and miscreants injured in encounter In Gorakhpur
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के झुगियां बाजार में प्रापर्टी डीलर छोटू प्रजापति पर फायरिंग कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह और उसके साथियों का पीछा कर रही पुलिस से मुठभेड़ हो गया। पुलिस की गोली से विपिन सिंह घायल हो गया लेकिन इसी दौरान उसने पिपराइच के जंगल छत्रधारी में छोटू प्रजापति के साथी अरुण निषाद के भाई दीपचंद निषाद को गोली मार दी।

विज्ञापन


पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाश द्वारा मारी गई गोली से ग्रामीणों के बीच से आदित्य शर्मा घायल हो गया। आदित्य और दीपचंद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जबकि घायल बदमाश विपिन सिंह को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है, उसके पेट में गोली लगी है। घायल बदमाश के पास दो पिस्टल बरामद की गई है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम, बधिक टोला निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश विपिन सिंह, लॉक डाउन में जमानत पर जेल से छूटा था। मंगलवार को देर शाम अपने साथियों के साथ झुगिया में छोटू प्रजापति पर हमला करने पहुंच गया। छोटू नहीं था तो उसके घर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका पीछा शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी, टोला शाहगंज निवासी प्रापर्टी डीलर अरुण निषाद के घर पर चढ़कर फायरिंग करने लगा, उनके भाई दीपचंद निषाद (35) के हाथ में गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद विपिन अपने साथियों के साथबाइक से भाग रहे थे। ग्रामीणों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

कार से पीछा कर रहे कुछ युवकों ने रास्ते में बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों बदमाश बाइक समेत सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों को करीब आता देख तीनों बदमाश गोली चलाते हुए भागने लगे। इस दौरान बदमाशों की गोली से शाहगंज निवासी राजीव शर्मा का पुत्र आदित्य शर्मा (10) घायल हो गया।

गोली से बचते हुए ग्रामीणों ने उनका पीछा करने लगे। चश्मदीदों के मुताबिक विपिन सिंह के दोनों हाथ में पिस्टल लेकर गोली चला रहा था।

तीन बदमाश पैदल भागते हुए चिलुआताल इलाके में नौतन गांव के पास पहुंच गए। ग्रामीण भी पीछे थे। इस बीच क्राइम ब्रांच और मेडिकल कालेज चौकी और गुलरिहा थाने की पुलिस भी नौतन गांव के पास पहुंच गई। पुलिस वालों के घेराबंदी करने पर बदमाशों ने उन पर भी गोली चलानी शुरू कर दी।

जवाबी गोलीबारी में विपिन सिंह घायल हो गया, लेकिन उसके दो साथी भीड़भाड़ का लाभ उठाकर भाग निकलने में कामयाब हो गए। बदमाशों की गोली से घायल दीपचंद निषाद और आदित्य को परिवार के लोगों ने तथा घायल बदमाश को पुलिस ने मेडिकल कालेज पहुंचाया। बदमाश की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

एसएसपी डा. सुनील गुप्त ने बताया कि बदमाशों द्वारा गोली मारकर भागने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घेराबंदी करने पर उन्होंने पुलिस पर भी गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश घायल हुआ है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। घायल बदमाश को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed