{"_id":"612c8b252c8980631d03fa0a","slug":"miscreants-shot-boy-in-dispute-over-transaction-of-rupees-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 30 Aug 2021 05:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Aug 2021 05:45 PM IST
सार
घटना के पीछे पैसे के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। चर्चा है कि कुछ लोगों ने नौकरी के नाम पर रुपये दिए थे, जिसको वापस करने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर-मझवलिया मार्ग पर पिपरडाड़ी पुलिया के पास रविवार रात में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाएं, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है।
बहोरधनौती गांव निवासी जावेद अंसारी (24) रात में करीब दस बजे बाइक से जिला मुख्यालय से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मझवलिया गांव के पास पिपरडाड़ी पुलिया के समीप बाइक सवार हमलावरों ने जावेद अंसारी पर फायरिंग कर दिया। गोली उनके बांह में लगी और गिर गए।
मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे पैसे का लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चर्चा है कि कुछ लोगों ने नौकरी के नाम पर रुपये दिए थे, जिसको वापस करने को लेकर विवाद हो गया। इस मामले की शिकायत भी थाने पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को सोमवार को थाने पर बुलाया गया था लेकिन इसी बीच रात में वारदात हो गई।
एसओ दीपक कुमार ने बताया कि घायल युवक से कुछ लोगों का विवाद था। गोली लगने की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।