फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   miscreants shot boy in dispute over transaction of rupees in deoria

देवरिया: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 30 Aug 2021 05:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Aug 2021 05:45 PM IST
सार

घटना के पीछे पैसे के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। चर्चा है कि कुछ लोगों ने नौकरी के नाम पर रुपये दिए थे, जिसको वापस करने को लेकर विवाद हो गया।
 

विज्ञापन
miscreants shot boy in dispute over transaction of rupees in deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर-मझवलिया मार्ग पर पिपरडाड़ी पुलिया के पास रविवार रात में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाएं, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बहोरधनौती गांव निवासी जावेद अंसारी (24) रात में करीब दस बजे बाइक से जिला मुख्यालय से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मझवलिया गांव के पास पिपरडाड़ी पुलिया के समीप बाइक सवार हमलावरों ने जावेद अंसारी पर फायरिंग कर दिया। गोली उनके बांह में लगी और गिर गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे पैसे का लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि कुछ लोगों ने नौकरी के नाम पर रुपये दिए थे, जिसको वापस करने को लेकर विवाद हो गया। इस मामले की शिकायत भी थाने पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को सोमवार को थाने पर बुलाया गया था लेकिन इसी बीच रात में वारदात हो गई।

एसओ दीपक कुमार ने बताया कि घायल युवक से कुछ लोगों का विवाद था। गोली लगने की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed