{"_id":"657f6340254d23ce1f09a987","slug":"ddu-exam-from-today-12065-students-will-appear-on-the-first-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-402547-2023-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: परीक्षा आज से, पहले दिन 12065 विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: परीक्षा आज से, पहले दिन 12065 विद्यार्थी होंगे शामिल
Mon, 18 Dec 2023 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:19 AM IST
सार
19 दिसंबर को होने वाली सभी परीक्षा डीडीयू प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से टाल दिया है। यह परीक्षा अब छह जनवरी को होगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीडीयू प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईटीसी सेल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिन केंद्रों पर सोमवार को परीक्षा शुरू हो रही है, वहां के सीसीटीवी कैमरों की जांच रविवार को कंट्रोल रूम से की गई। सभी जगहों पर कैमरे ठीक पाए गए। पहले दिन कुल 111 केंद्रों पर परीक्षा होगी जिसमें कुल 12065 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
प्रतिबंधित सामग्री मिली तो कार्रवाई
मुख्य नियंता प्रो. सतीश चन्द्र पांडेय ने कहा कि परीक्षार्थी साइकिल स्टैंड में ही पार्किंग करें। मोबाइल, कैलकुलेटर समेत कोई भी प्रतिबंधित सामग्री मिली तो छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
19 को होने वाली परीक्षा अब छह जनवरी को
19 दिसंबर को होने वाली सभी परीक्षा डीडीयू प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से टाल दिया है। यह परीक्षा अब छह जनवरी को होगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
एक-दो दिन में स्नातक की समय सारिणी
स्नातक की परीक्षाओं को लेकर समय सारिणी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक-दो दिन में इसके जारी होने की उम्मीद है। स्नातक की परीक्षाएं 26 दिसंबर से हो सकती हैं।