{"_id":"643e40b55d5c340253052c06","slug":"miscreants-made-mask-and-helmet-a-weapon-2023-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: बदमाशों ने मास्क और हेलमेट को बनाया हथियार, CCTV से बचने के लिए अपनाया नया ट्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: बदमाशों ने मास्क और हेलमेट को बनाया हथियार, CCTV से बचने के लिए अपनाया नया ट्रेंड
Tue, 18 Apr 2023 12:33 PM IST
vivek shukla
शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:33 PM IST
सार
एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे शहर के सभी प्रमुख जगहों पर लगे हैं। देहात इलाके में भी कैमरे हैं। इससे बचने के लिए अपराधी चेहरा छिपाकर अपराध करने की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच तो लिया, लेकिन अतिरिक्त कोशिश करनी पड़ी। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह तीन सवारी, मास्क, हेलमेट पहनकर रेसर बाइक से जा रहे लोगों पर नजर रखें।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गोरखपुर सीसीटीवी कैमरों की जद में आया तो बदमाशों ने अपराध का तरीका ही बदल दिया। वह अब चेहरे पर मास्क और सिर पर हेलमेट लगाकर पहचान छिपाकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, शहर में कैमरों की संख्या ज्यादा होने की वजह से पुलिस से बच नहीं पा रहे हैं। हाल के दिनों में इस तरह के अपराध सामने आने पर एडीजी अखिल कुमार ने पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही मास्क और हेलमेट के साथ रेसर बाइक की चेकिंग करने का आदेश दिया है, ताकि बदमाश बचने ना पाएं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें पुलिस को फुटेज मिला, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी। यही वजह है कि पहचान के बाद आरोपी को जहां चंद घंटों में पुलिस दबोच लेती है तो दूसरे पहचान न होने की वजह से पुलिस की मेहनत बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, झुलसा रही गर्मी
मोबाइल लूट, चोरी या फिर मारपीट जैसी घटनाओं में बदमाशों ने चेहरा छिपाकर अपराध किए हैं। पुलिस को चकमा देने की बदमाशों ने भरपूर कोशिश की। थोड़े समय के लिए वह सफल भी हो जा रहे हैं, लेकिन पुलिस की पकड़ से बच नहीं पा रहे।
वारदात के बाद फुटेज सामने आने पर बदमाश को पकड़ने में समय लगने पर सवाल उठता है, इस वजह से अब पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। खासकर रात में पुलिस ऐसे लोगों की जांच शुरू कर दी है।
केस एक
चार अप्रैल 2023 को पुलिस ने गांधी गली स्थित नर्सिंग होम में चोरी करने के आरोप में गुलरिहा के सेमरा निवासी हरिशंकर को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि 30 मार्च को न्यू उदया नर्सिंग होम में चोरी के समय इसने चेहरे को छिपा लिया था। कैमरों से बचने के लिए इसने टोपी लगा ली और फिर अपराध के बाद गंजा हो गया। लेकिन, जिस सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए इसने यह सब किया था, उसकी की मदद से दबोचा भी गया। पुलिस ने 20 से अधिक कैमरों को खंगाल कर आरोपी को दबोच लिया और पूरी रकम भी बरामद कर ली थी।
केस दो
21 फरवरी 2023 को गोरखनाथ इलाके के हुमायूंपुर में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। बदमाशों ने चेहरा छिपाकर युवक को लाठी-डंडे से पीटा और मरा समझकर छोड़ गए थे। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही केस दर्ज किया और फिर मोहल्ले में लगे आशीष गुप्ता के घर के सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपियों का कद काठी जान लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया गया।
केस तीन
जनवरी 2023 कैंट पुलिस ने शास्त्री चौक के पास से दो बाइक सवारों को पकड़ा। दोनों हेलमेट और चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। तब प्रभारी निरीक्षक कैंट रहे शशिभूषण राय ने संदेह के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी ली तो आरोपियों के पास से तमंचा और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। पता चला कि यह चेहरा छिपाकर अपराध कर रहे थे।