{"_id":"6410051a5b4df110bf0d7379","slug":"miscreants-looted-woman-purse-in-front-of-gorakhnath-police-station-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ थाने के सामने बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ थाने के सामने बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 14 Mar 2023 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:56 AM IST
सार
बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद गोरखनाथ मंदिर की तरफ भागे और मंदिर के पूरब गेट से मछली दफ्तर की ओर निकले। लेकिन, आगे जाने पर ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। ऐसे में बदमाशों का वहां से निकल पाना मुश्किल हो गया। खुद को घिरता देख बदमाश सड़क पर ही बाइक छोड़कर पैदल गली से फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोरखनाथ थाने के सामने ही रविवार शाम बेखौफ बदमाश महिला का पर्स लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को दौड़ाया तो वे बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पर्स में सोने की चेन, दो हजार रुपये और मोबाइल फोन था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर के पास रहने वाले राजन कश्यप फुटवियर की दुकान चलाते हैं। उनकी बहन रिशू कश्यप की शादी बलरामपुर जिले के रहने वाले रिंकू कश्यप से हुई है। राजन के घर में 14 मार्च को बेटी की शादी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनकी बहन रिशू भी परिवार के साथ अपने मायके आईं हैं। रविवार शाम रिशू अपनी बेटी के साथ गोरखनाथ मंदिर के पास बाजार करने निकली थीं।
विज्ञापन
वो बेटी के साथ पैदल जा रहीं थीं कि इस बीच गोरखनाथ भारतीय स्टेट बैंक के पास एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके हाथ से पर्स छीन लिया। अभी वो कुछ समझ पातीं कि इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें धक्का दे दिया। जिससे कि वह सड़क पर ही गिर गईं और बदमाश पर्स लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों को पर्स छीनता देख वहां मौजूद दो युवकों ने हिम्मत जुटाई और बाइक से बदमाशों को दौड़ा लिया। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद गोरखनाथ मंदिर की तरफ भागे और मंदिर के पूरब गेट से मछली दफ्तर की ओर निकले। लेकिन, आगे जाने पर ट्रैफिक जाम लगा हुआ था।
ऐसे में बदमाशों का वहां से निकल पाना मुश्किल हो गया। खुद को घिरता देख बदमाश सड़क पर ही बाइक छोड़कर पैदल गली से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।