फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants looted car after stalling pistol in Deoria

देवरिया: पिस्टल सटाकर बादमाशों ने लूट ली कार, वाराणसी से आ रहे थे सलेमपुर

Tue, 06 Oct 2020 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Oct 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted car after stalling pistol in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स
वाराणसी से बुक कर ला रहे कार को बादमाशों ने चालक पर पिस्टल सटा कर लूट लिया। यह घटना देवरिया जिले के लार क्षेत्र के चनुकी-सहजौर मार्ग भठंवा पांडेय की है। बदमाश घटना के बाद डोल छपरा पुल होते हुए बिहार के तरफ भाग निकले। चालक ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


ऊधर, सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने मेहरौना बार्डर का बैरियर गिरा कार सवार बादमाशों की तलाश में जुट गए। पीड़ित चालक ने अज्ञात बादमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रयागराज निवासी गोलू हुसैन वाराणसी के कैंट स्टेशन पर कार चलाते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को तीन अज्ञात युवक कैंट स्टेशन से बाहर निकले। चालक गोलू हुसैन से सलेमपुर पहुंचाने के लिए 3 हजार रूपये में कार की बुकिंग कर सलेमपुर के लिए चल दिए। सुबह करीब सात बजे अज्ञात बादमाशों ने सलेमपुर से आगे गांव होने की बात कहकर चनुकी सहजौर मार्ग से आगे भठवां पांडेय बंधे के समीप ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचते ही बादमाशों ने कहा कि कार रोको मेरा घर आ गया। कार से निकलते ही बादमाशों ने चालक पर पिस्टल सटाकर कार लूट ली और डोल छपरा पुल के रास्ते बिहार की तरफ भाग निकले। चालक का शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे गए।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। ऊधर, घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने मेहरौना चेकपोस्ट का बैरियर गिराकर बदमाशों की तलाश में जुट गए।


दिनदहाड़े हुई सरेराह लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित गोलू हुसैन ने अज्ञात तीन बादमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि कार की तालश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed