{"_id":"618a04d9edc6d236cd477d8a","slug":"miscreants-killed-farmer-by-beating-to-death-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हत्या: किसान की पीट-पीट कर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हत्या: किसान की पीट-पीट कर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, गांव में मचा कोहराम
Tue, 09 Nov 2021 10:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:49 AM IST
सार
रमेश को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पति की मौत पर पत्नी संजू का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
मृतक किसान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद स्थित भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी और किसान रमेश उर्फ मुन्ना मल्ल (55) पुत्र स्व. भगवान मल्ल की बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह देवरिया में गृहप्रवेश कार्यक्रम में गए हुए थे। जहां से देर शाम वह साथी अवधेश विश्वकर्मा पुत्र रामवृक्ष के साथ वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन
बरौली गांव निवासी रमेश उर्फ मुन्ना मल्ल सोमवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे बरौली मार्ग पर पिपरा पूरन के निकट पुलिया पर पहले से करीब आठ-दस की संख्या में बदमाश घात लगाए बैठे थे। रमेश के पहुंचते ही सभी हमला बोल दिए। बदमाश उन्हें मरणासन्न हाल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिवार और गांव के लोग जुट गए। रमेश को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पति की मौत पर पत्नी संजू का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
रमेश की हत्या को लेकर दबे जुबान लोग गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा किशोरी को परेशान किए जाने का विरोध करना बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि 15 दिन पूर्व युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर समझाया-बुझाया था। जिससे खार खाए युवक ने बदमाशों की मदद से हत्या कर दिया। मामले में भलुअनी पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
तीन ज्ञात और आधा दर्जन से अधिक पर हत्या का केस दर्ज
बरौली गांव निवासी रमेश मल्ल की हत्या मामले में पुलिस ने तीन नामजद और सात अज्ञात पर केस दर्ज किया है। सीओ देवआनंद ने बताया कि मृतका की पत्नी संजू देवी की तहरीर पर चंद्रबरडीहा निवासी राजेश यादव पुत्र हरदेव यादव, बरौली के सोनू यादव पुत्र स्व. रवींद्र यादव और अरविंद यादव पुत्र हरिशंकर यादव सहित सात अज्ञात पर हत्या आदि का केस दर्ज किया गया है।