फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants firing former BJP district president house in maharajganj

महराजगंज: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर बदमाशों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Feb 2020 03:31 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Feb 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Miscreants firing former BJP district president house in maharajganj
घटना के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बृहस्पतिवार की देर रात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर बदमाशों ने घेराव कर फायरिंग किया। जबाब में पूर्व जिलाध्यक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग किया। जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। जबकि इस घटना में किसी के हताहत होने कि खबर नहीं है। लेकिन ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के महुअवा अड्डा गांव में भाजपा नेता समीर त्रिपाठी का घर है। यहां बृहस्पतिवार की रात करीब 11:45 बजे खिड़की के पास चारदीवारी पर कुछ बदमाशों को देख समीर के परिजनों ने आत्मरक्षा में रिवाल्वर और राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिससे बाद बदमाश वहां से भाग निकले। लेकिन फायरिंग के बाद गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर नौतनवां थाना अध्यक्ष परमाशंकर यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन


घटना के बाद बदमाशों को भागते हुए ग्रामीणों ने देखा तो बताया कि बदमाश करीब चार पांच की संख्या में थे। सभी बदमाशों का मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। असलहा लहराते हुए फायरिंग कर बाइक से भागते दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर घर के पास में 315 बोर का जिंदा कारतूस मिला था। इससे पूर्व 6 सितंबर 2019 की रात 11 बजे इसी तरह की घटना हुई थी। आशंका जाहिर किया कि कुछ लोग भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं। नौतनवां थानाध्यक्ष परमाशंकर यादव ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल लोग जल्दी पकड़ लिए जाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा समीर त्रिपाठी ने बताया कि रात में घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित बाउंड्री एवं शौचालय के सहारे अज्ञात चार-पांच व्यक्तियों को घुसने का प्रयास करते देखकर परिजनो ने शोर मचाया। आत्मरक्षा में लाइसेंसी रिवाल्वर और राइफल से पांच राउंड फायरिंग किया गया। जिसके बाद बदमाश भाग गए। घटना को देखकर लगता है की कोई जान का दुश्मन बन गया है। वैसे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन पता नहीं क्यों इस तरह से हमला कर दहशत में डालने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed