फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants beat up a milkman and injured him, case filed against four

Gorakhpur News: मनबढ़ों ने दूधिया को पीटकर किया घायल, चार पर केस

Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up a milkman and injured him, case filed against four
सहजनवां। थाना क्षेत्र के सुरगहना गांव निवासी दूधिया को घात लगाए मनबढ़ों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी पर परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र के सुरगहना निवासी निखिलेश यादव दूध बेचने का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार को वह दूध बेचने के लिए घर से निकले। सुबह 8.30 बजे के करीब डोहरिया कला के नहर चौराहे के पास पर घात लगाए बैठे मनबढ़ों ने घेर लिया। इसके बाद उसकी चाकू, लाठी-डंडा, हॉकी, रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि कनपटी पर पिस्टल सटा दी। पिटाई से निखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान यह देख बीच-बचाव करने आए राहगीर गोपी यादव पर मनबढ़ युवकों ने पिस्टल तान दी। इसके बाद उन्हें धमकाते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मानसिंह यादव, सन्नी यादव, लवकुश, नितेश व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट का केस दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed