फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants attack on head of president of Burdghat Ramlila Committee and looted chain in gorakhpur

बर्डघाट रामलीला: नशे में धुत बदमाशों ने कमेटी के अध्यक्ष का फोड़ा सिर, चेन लूटी

Sun, 17 Oct 2021 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Oct 2021 01:53 PM IST
सार

रामलीला कमेटी के सदस्य और राघव शक्ति मिलन के आयोजन राकेश वर्मा ने बताया कि इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग प्रशासन के कैमरे में मौजूद है।

विज्ञापन
miscreants attack on head of president of Burdghat Ramlila Committee and looted chain in gorakhpur
एसएसपी से शिकायत करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान ही नशे में धुत बदमाशों ने बर्डघाट रामलीला कमेटी व गोरखपुर सराफा मंडल के अध्यक्ष पंकज गोयल पर हमला कर दिया। इससे पंकज गोयल को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि बदमाशों ने अध्यक्ष के गले से सोने की चेन भी लूट ली है। इसे लेकर हंगामा भी हुआ है। व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। इस बीच आसपास के लोगों ने अभिषेक सिंह और अमित चौधरी नाम के दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तालाब के बजाय नदी में मूर्ति विसर्जन करने के लिए दुर्गा बाड़ी प्रतिमा के साथ आए कुछ लोग जिद पर अड़ गए। इस पर प्रशासन और पुलिस के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच बर्डघाट रामलीला कमेटी व सराफा मंडल के अध्यक्ष पंकज गोयल राघव शक्ति मिलन के रथ से पास से अपने घर की तरफ जा रहे थे। पंकज रुके और उन्होंने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस पर कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि पंकज के सिर पर तेजी से प्रहार किया गया। इससे सिर फूट गया है।
विज्ञापन


पंकज का आरोप है कि गले से सोने की चेन लूट ली गई है। रामलीला कमेटी के सदस्य और राघव शक्ति मिलन के आयोजन राकेश वर्मा ने बताया कि इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग प्रशासन के कैमरे में मौजूद है। आरोप लगाया कि बावजूद इसके पुलिस ने दोनों युवकों को भगा दिया। शनिवार को सराफा मंडल के लोगों ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजघाट पुलिस पर मनमानी के आरोप
व्यापारियों का आरोप है कि पूरे मामले में राजघाट पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है। आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था लेकिन पुलिस ने छोड़ दिया। एसओ राजघाट व उनकी टीम ने व्यापारियों को ही फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी है।


एसएसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल
सराफा मंडल के अध्यक्ष पर हमले की व्यापारिक संघों ने निंदा की है। साथ ही किराना कमेटी के अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया के नेतृत्व में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मुलाकात की है। आरोप लगाया कि सराफा मंडल के अध्यक्ष की 42 ग्राम सोने की चेन लूट ली गई। विरोध पर जानलेवा हमला किया गया। अगर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंगलवार से दुकानें बंद की जाएंगी। विरोध प्रदर्शन होगा। व्यापारी नेताओं का कहना है कि एसएसपी ने प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। प्रतिनिधि मंडल में रामलीला कमेटी बर्डघाट के महामंत्री अनूप अग्निहोत्री, थोक वस्त्र व्यवसायी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राजेश नेमानी, चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अनूप अग्रवाल, महामंत्री कमल किशोर अग्रवाल, दवा विक्रेता संघ के योगेंद्र दूबे, सराफा मंडल के महामंत्री एवं पूर्वांचल सोनार समिति के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रमुख महेश वर्मा, सराफा मंडल के कोषाध्यक्ष दिनेश सराफ, वरिष्ठ सराफा व्यवसायी एवं भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष गणेश वर्मा, सराफा व्यवसायी हर्ष बरनवाल, दिलीप बरनवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed