फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants Attack on forest inspector and forest guard

गोरखपुर: वन दरोगा व वनरक्षक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 12 Mar 2021 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Mar 2021 11:25 AM IST
सार

  • असलहा लहराते हुए भाग निकले गिरोहबंद लोग
  • आरोप है कि वन तस्करों ने हमला किया, पुलिस को तहरीर दी गई

विज्ञापन
Miscreants Attack on forest inspector and forest guard
हमले में घायल वन दरोगा व वनरक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के बुढ़िया माई मंदिर के पास कुसम्ही जंगल में बृहस्पतिवार की देररात हमला बोलकर वन दरोगा व वन रक्षक को घायल कर दिया गया। हमलावर आठ से नौ की संख्या में थे। इसमें से तीन की पहचान हो गई है। वन दरोगा व वन रक्षक पर लाठी- डंडों से हमला करने वाले असलहा लहराते हुए भाग निकले।

विज्ञापन


इस मामले में तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की नियत सहित अन्य धाराओं में मुकदमा करके कार्रवाई करने की तहरीर खोराबार पुलिस को दी गई है। आरोप है कि वन तस्करों ने हमला किया है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वन दरोगा रजही पुष्पेंद्र कनौजिया व वन रक्षक उदयभान सिंह रात करीब आठ बजे ड्यूटी करके वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान बुढ़िया माई मंदिर रोड पर जंगल की तरफ आठ से नौ बाइक सवार देखे गए। वन कर्मियों को लगा कि गिरोहबंद लोग पेड़ काटने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लिहाजा, दोनों बाइक सवारों के पास जा पहुंचे। जैसे ही वन कर्मियों ने जंगल में खड़े होने का कारण पूछा, वैसे ही गिरोहबंद लोगों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से जमकर पीटा। असलहा लहराया और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले से वन दरोगा व वन रक्षक को गंभीर चोटें आईं हैं। शरीर पर लाठी-डंडे के मोटे निशान पड़े हैं। हमले से घबराए वन कर्मियों ने आसपास के लोगों को आवाज दी तो हमलावर भाग निकले।

आरोप है कि गिरोहबंद होकर आए लोगों ने वन रक्षक उदयभान के तीन हजार रुपये व मोबाइल भी लूट लिए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही दूसरे वन कर्मी पहुंच गए। आनन-फानन में पुष्पेंद्र व उदयभान को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। वन दरोगा पुष्पेंद्र ने जो तहरीर दी है, उसमें पिपराइच क्षेत्र के सनी यादव, लक्ष्मण यादव व राहुल को नामजद किया है। अन्य अज्ञात हैं। खोराबार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

डीएफओ अविनाश कुमार ने कहा कि तिनकोनिया रेंज का मामला है। दोनों वनकर्मी घर जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवक गलत इरादे के साथ जंगल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। वन कर्मियों ने रोका तो हमला कर दिया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed