फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreant shot in stomach of girl who making video of her father beating in Gorakhpur

यूपी: पिता की पिटाई का वीडियो बना रही युवती के पेट में मारी गोली, लखनऊ रेफर

Sat, 21 Aug 2021 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Aug 2021 03:31 PM IST
सार

घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी।

विज्ञापन
miscreant shot in stomach of girl who making video of her father beating in Gorakhpur
गोली लगने से घायल युवती व उसके पिता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गगहा इलाके के भलुवान गांव में पिता की पिटाई का वीडियो बना रही युवती को बदमाश ने पेट में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शुक्रवार की रात घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, वहीं आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गगहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलुवान में एक व्यक्ति ने किसी लड़की को गोली मार दी है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि राजू नयन सिंह व विजय प्रजापति के बीच पैसे के लेनदेन के विवाद में कहासुनी व मारपीट हो रही थी। जिसमें विजय प्रजापति द्वारा राजू नयन सिंह को लाठी डंडे से मारा गया।
विज्ञापन


इस मारपीट का वीडियो राजू नयन सिंह की लड़की काजल सिंह (18) बना रही थी। इस बीच विजय प्रजापति ने काजल सिंह के पेट में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई। उपचार के लिए उसे सदर हॉस्पिटल लाया गया जहां से उसे बीआरडी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं शनिवार को उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट में गोली लगने से घायल हो गई काजल
पेट में गोली लगने से काजल गंभीर रुप से घायल हो गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल घायल काजल को इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्तपाल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे जिला अस्तपाल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। ऐसे में उसे शनिवार को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।


एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed