फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreant escaped with a bag full of jewellery

Gorakhpur News: आभूषण से भरा झोला लेकर बदमाश फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 20 Jul 2022 09:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jul 2022 09:03 AM IST
सार

इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
miscreant escaped with a bag full of jewellery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के जंगल रामगढ़ उर्फ चौरी के फुरसतपुर चौराहे से मंगलवार रात स्वर्ण व्यापारी की बाइक में टंगा सोने, चांदी के जेवरात भरा झोला लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेलवार निवासी संतोष गुप्ता के भाई मिथुन की फुरसतपुर चौराहे पर सोने, चांदी एवं बर्तन की दुकान है। वह मंगलवार को बाजार करने शहर गए थे। रात करीब 8:30 बजे लौट कर दुकान पर आए और बाइक खड़ी किए।
विज्ञापन


बाइक में झोले में सोने, चांदी के जेवरात रख कर टांगे थे। दुकान खोल रहे थे कि इतने में बाइक सवार दो बदमाश झोला लेकर चंपत हो गए। संतोष की नजर पड़ी तो शोर मचाए, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed