फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mischief of stone pelters catching third eye of Vande Bharat Express

Gorakhpur News: वंदे भारत एक्सप्रेस की तीसरी आंख पकड़ रही पत्थरबाजों की बदमाशी, ऐसे खुला था मामला

Tue, 31 Oct 2023 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Oct 2023 11:37 AM IST
सार

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत जब पटरी पर उतरी तो जगह-जगह घटनाएं होने लगीं। कई जगह बदमाशी में चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। गोरखपुर में भी एक युवक ने ट्रेन पर साइड से पत्थर फेंका था जिससे एक शीशा चटक गया था। ट्रेन के साथ हुई हर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान हो गई।

विज्ञापन
mischief of stone pelters catching third eye of Vande Bharat Express
वंदे भारत एक्सप्रेस। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की गलती करने वालों पर तीसरी नजर का पहरा है। ट्रेन को क्षति पहुंचाने की अब तक जितनी भी कोशिश हुई है, सभी को इस हाई रेजोल्यूशन कैमरों ने पहचान लिया। बाद में आरपीएफ ने उन्हें पकड़कर कानूनी कार्रवाई की। उपयोगिता को देखते हुए रेलवे अब स्टेशनों और परिसरों को भी हाई रेजोल्यूशन कैमरों की जद में ला रहा है।
विज्ञापन


देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत जब पटरी पर उतरी तो जगह-जगह घटनाएं होने लगीं। कई जगह बदमाशी में चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। गोरखपुर में भी एक युवक ने ट्रेन पर साइड से पत्थर फेंका था जिससे एक शीशा चटक गया था। ट्रेन के साथ हुई हर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान हो गई। कार्रवाई शुरू हुई तो पत्थरबाजी की घटनाएं भी रुकने लगीं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: घर से लापता बुजुर्ग की हत्या, खेत में फेंकी गई लाश मिली; पोस्टमार्टम में खुली हैवानियत
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल ऐसा हुआ ट्रेन में दोनों तरफ लगे हाई रेजोल्यूशन कैमरों के चलते। रेल कर्मियों के अनुसार इस ट्रेन में फ्रंट व बैक कवर के लिए दो-दो हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगे हैं जिन्हें इस तरह से सेट किया गया है, कि वे ट्रैक के अलावा अगल-बगल के करीब 25 से 30 मीटर चौड़ाई में होने वाली हरकतों को भी कवर करते हैं। ऐसे में अगर ट्रेन ट्रैक से गुजर रही है तो पूरा ट्रैक व बगल की खाली जमीन में होने वाली छोटी से छोटी गतिविधि इसमें साफ-साफ रिकार्ड होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed