फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minor girl molested from Blue film by miscreant in gorakhpur

गोरखपुर: छह साल की बच्ची को युवक ने कमरे में किया बंद, छेड़छानी का लगा आरोप

Tue, 22 Jun 2021 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Jun 2021 03:19 PM IST
सार

पीड़ित के अभिभावक ने दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच।

विज्ञापन
Minor girl molested from Blue film by miscreant in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में शनिवार शाम को एक युवक ने छह वर्षीय बच्ची को कमरे में बंद कर उससे छेड़खानी की। शनिवार को पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सोमवार को फिर उसने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहते हुए चलता कर दिया।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बच्ची शनिवार की शाम करीब 5 बजे घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक टॉफी देने के बहाने उसे घर ले गया और कमरे में बंद कर मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पिता ने पीड़ित बच्ची के साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। केस न दर्ज होने पर सोमवार को वह दोबारा थाने पहुंचा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed