{"_id":"5f992522d1aecd08dc2db686","slug":"minor-girl-died-in-road-accident-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: ट्रक की ठोकर से तीन बाइक सवार घायल, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: ट्रक की ठोकर से तीन बाइक सवार घायल, बालिका की मौत
Wed, 28 Oct 2020 01:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, वाल्टरगंज (बस्ती)।
अमर उजाला ब्यूरो, वाल्टरगंज (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के महनुवा चौराहे के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनमें सोनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनेथू निवासी उदयभान (35) पुत्र बाबूराम और उसकी बेटी शिवांगी (10) व लालपति (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को भानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से तीनों को नाजुक स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में 10 वर्षीय शिवांगी ने दम तोड़ दिया। जबकि लालपति को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बाइक चला रहे उदयभान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शिवांगी का शव लेकर घर चले आए। मृतका की मां कुसुम बदहवास हो गई। पिता हरिराम, बहन खुशबू, भाई अनुमोल, सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि तीनों अपने रिश्तेदार के मौत होने पर सागर राऊजवा थाना भवानीगंज देखने गए थे। वहां से लौटते समय घटना हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव के समीप में ही कर दिया है। एसओ सोनहा ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अपने वाहन से भेजा गया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।