{"_id":"606ea52c8ebc3ecc5f0d17fa","slug":"minor-girl-death-in-due-to-collapse-of-raw-house-wall-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर किशोरी की मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर किशोरी की मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
Thu, 08 Apr 2021 12:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के सरनजीत गांव में बुधवार शाम मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। इस दौरान एक किशोरी की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सरनजीत गांव निवासी अनूप दुबे की पुत्री गायत्री (12) बुधवार शाम घर के बगल में खेल रही थी। इसी दौरान मिट्टी की दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई और वह मलबे में दब गई। हादसा देख मौके पर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने मिलकर उसे बाहर निकाला। मगर तब तक गायत्री की मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत के बाद से ही गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन