{"_id":"6006d61f8ebc3e2eef742adb","slug":"minor-boy-murder-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आईटीआई बिल्डिंग में गला काटकर मासूम की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आईटीआई बिल्डिंग में गला काटकर मासूम की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 19 Jan 2021 06:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां इटवा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बैराडीह गांव के निर्माणाधीन आईटीआई बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर मासूम की गला काट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी विकास गुप्त (16) पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई। वह इटवा कस्बे के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास सोमवार को कॉलेज में 11वीं की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देने के बाद वापस घर चला आया था। इसके बाद शाम चार बजे घर से झकहिया जाने के लिए निकला था। देर रात तक वापस घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बिशुनपुर बैराडीह गांव स्थित निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज की बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर एक किशोर की लाश पड़ी है। सूचना पर सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंची इटवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की तो उसकी पहचान विकास गुप्त के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की सूचना परिवारीजनों को दी।